फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officers should give benefits of schemes to identified beneficiary families reaching Antyodaya fairs

Rohtak News: अधिकारी अंत्योदय मेलों में पहुंचने वाले चिह्नित लाभार्थी परिवारों को दें योजनाओं का लाभ

Fri, 05 May 2023 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
Officers should give benefits of schemes to identified beneficiary families reaching Antyodaya fairs
रोहतक। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के चौथे चरण के तहत खंड, नगर निगम, नगरपालिका स्तर पर अंत्योदय मेले आयोजित किए जा रहे हैं। मेलों में आने वाले लाभार्थियों को इनकी पसंद अनुसार योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। ताकि उनकी वार्षिक आय को बढ़ाया जा सके। जिले में इस योजना के तहत 3025 लाभार्थी परिवार चिह्नित किए गए हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत महम नगरपालिका क्षेत्र के लिए 5 मई को महम स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, 8 व 9 मई को स्थानीय जिला विकास भवन परिसर में रोहतक नगर निगम क्षेत्र के लिए चिन्हित हैं। 10 व 11 मई को स्थानीय जिला विकास भवन में रोहतक खंड के लिए, 12 मई को सांपला स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सांपला खंड व नगरपालिका क्षेत्र के लिए तथा 15 व 16 मई को कलानौर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में कलानौर खंड के लिए अंत्योदय मेले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन




जिले में 3025 लाभार्थी परिवार किए गए हैं चिह्नित, नोडल अधिकारी भी किए गए तैनात

उपायुक्त ने बताया कि महम नगर पालिका क्षेत्र में 84, रोहतक नगर निगम क्षेत्र में 604, सांपला खंड में 239 एवं सांपला नगरपालिका क्षेत्र में 43, रोहतक खंड में 602 तथा कलानौर खंड में 510 लाभार्थी परिवार चिन्हित किए गए हैं। इसी तरह कलानौर नगर पालिका क्षेत्र में 148, लाखनमाजरा खंड क्षेत्र में 203 तथा महम खंड क्षेत्र में 592 लाभार्थी परिवारों का चयन किया गया है। अब तक कलानौर नगर पालिका क्षेत्र, लाखनमाजरा खंड तथा महम खंड के लाभार्थियों के लिए अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जा चुका है। मेलों के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed