फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nurse posted in PGIMS committed suicide by hanging herself

Rohtak News: पीजीआईएमएस में तैनात नर्स ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 09 Sep 2024 04:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Nurse posted in PGIMS committed suicide by hanging herself
08सीटीके45..नीलम का फाइल फोट
रोहतक। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कमल कॉलोनी में रहने वाली पीजीआईएमएस के न्यूरो विभाग में कार्यरत नर्स ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति एयरफोर्स में लेह लद्दाख में तैनात है। मौके से न सुसाइड नोट मिला और न ही आत्महत्या के कारणों का पता चला है। झज्जर से आकर माता-पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि झज्जर के मातनहेल निवासी नीलम सुहाग की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। वह रोहतक पीजीआईएमएस के न्यूरो विभाग में बतौर नर्स तैनात थी। उनके पति एयरफोर्स में लेह लददाख में तैनात है। कमल कॉलोनी में खुद का मकान है और नीचे किरायेदार रहते हैं। प्रथम मंजिल पर वह स्वयं रहती थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही नीलम के माता-पिता फोन कर रहे थे, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। दोपहर को नीलम की ड्यूटी थी, लेकिन पीजीआईएमएस नहीं पहुंची तो वहां से भी फोन किए जा रहे थे। नीलम के माता-पिता कुछ अनहोनी की आशंका पर दोपहर बाद झज्जर से रोहतक स्थित कमल कॉलोनी पहुंचे। देखा तो कमरा अंदर से बंद था। 6 साल की बच्ची भी अकेली बिलख रही थी। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। नीलम पंखे से फंदे पर लटकी हुई थी। दोनों की चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नीलम को फंदे से उताकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके अलावा आत्महत्या का क्या कारण रहा हैए इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
जगबीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed