{"_id":"5ff602e78ebc3e333a554697","slug":"number-of-patients-reduced-in-second-wave-of-corona-now-only-95-remain-infected-rohtakcity-news-rtk5897008127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर में घटी मरीजों की संख्या, अब सिर्फ 95 संक्रमित बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर में घटी मरीजों की संख्या, अब सिर्फ 95 संक्रमित बचे
विज्ञापन
Number of patients reduced in second wave of corona, now only 95 remain infected
रोहतक। कोरोना की दूसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या घट रही है। बुधवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 95 पहुंच गई। इसमें 12 अस्पताल में भर्ती हैं और महज 83 संक्रमित होम आइसोलेशन पर है। राहत की बात है कि 2021 में अभी तक जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि मार्च से अभी तक कोरोना उपचार के दौरान मरने वालों का आंकड़ा 148 रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले में अभी तक 249792 सैंपलों की जांच कर चुका है।
प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर को कोविड अस्पताल बनाया है। इसके अलावा वार्ड 24, 25, 26, डे केयर आईसीयू, न्यू मॉडयूलर ओटी को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया हुआ है। वर्तमान में मरीजों की संख्या कम होने के चलते पीजीआईएमएस को कोविड अस्पताल खाली है। पीजीआईएमएस के अलावा कुछ मरीज निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बात पीजीआईएमएस की करें तो यहां 200 से अधिक वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई थी, इसमें 100 के करीब चालू है। इसके अलावा 500 के करीब बेड पर हाई फ्लो ऑक्सीजन की व्यवस्था है। वहीं जिला प्रशासन ने कई स्थानों पर होम क्वारंटीन सेंटर बनाया हुआ था। ये सभी फिलहाल खाली हैं। कोरोना की शुरूआत में आमजन की मदद को कई सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान रहा।
----
जिले में दो बार हुई सिरो सर्विलांस
जिले में स्वास्थ्य विभाग अभी तक 249792 सैंपलों की जांच कर चुका है। इसमें विभाग आरटी पीसीआर व एंटीजन किट की जांच कर चुका है। इन सैंपलों में 12 हजार से अधिक वह सैंपल भी हैं, जो महज एक दिन में लिए गए थे। इसके अलावा विभाग जिले में दो बार सिरो सर्विलांस करवा चुका है।
विज्ञापन
---
12154 मिले कोरोना संक्रमित
जिले में अभी तक कुल 12154 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं और यहां संक्रमण स्तर 4.86 प्रतिशत चल रहा है। अधिकांश संक्रमित आरटी पीसीआर की जांच में मिले हैं। पीजीआईएमएस की लैब में दो हजार से अधिक प्रतिदिन सैंपल जांच की सुविधा है। इसके चलते प्रदेश में कम समय में मरीजों की जांच रिपोर्ट मिली है।
---
11911 हो चुके संक्रमणमुक्त
12154 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 98 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 11911 पहुंच गई है। अधिकांश संक्रमित सामान्य लक्षण वाले रहे हैं और लगभग दो प्रतिशत मरीजों को ही वेंटीलेटर की जरूरत पड़ी।
----
माह : कुल सैंपल : संक्रमित : पुरुष : महिला : मौत
मार्च : 24 : 2 : 1 : 1 :
अप्रैल : 1413 : 2 : 1 : 1
मई : 7854 : 80 : 54 : 26
जून : 19466 : 543 : 327 : 216 : 12
जुलाई : 45010 : 847 : 515 : 332 : 23
अगस्त : 76960 : 1583 : 980 : 603 : 24
सितंबर : 123179 : 2902 : 1925 : 977 : 63
अक्तूबर : 158641 : 2046 : 1257 : 789 : 79
नवंबर : 206073 : 2990 : 1867 : 1123 :129
दिसंबर : 242674 : 1115 : 819 : 296 : 148
6 जनवरी : 248384 : 44 : 30 : 14 : एक भी नहीं
----
त्यौहारी सीजन ने बढ़ाई मृतकों की संख्या
अक्तूबर व नवंबर में त्यौहारी सीजन के चलते मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ। अक्तूबर में जहां 16 मौत हुई, वहां नवंबर में 50 और दिसंबर में 19 मौतें हुईं। अक्तूबर व नवंबर में हुई सबसे अधिक मौत का कारण त्यौहारी सीजन में बाजार में लगनी वाली भीड़ को माना जा रहा है। इसके साथ ही अनलॉक डाउन के दौरान बाजारों में भीड़ भी मृतकों की संख्या में इजाफा करने में खास रही।
---
ककराना गांव में मिला था पहला केस
जिले के ककराना गांव में कोरोना का पहला केस मार्च में मिला था। मरीज का उपचार दिल्ली चल रहा था और वह कैंसर का मरीज था। मरीज के संक्रमित मिलने के बाद उसकी पत्नी संक्रमित मिली थी। मरीज ने कोरोना से तो जंग जीत ली थी, लेकिन कैंसर के चलते उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद दिल्ली, गुरुग्राम के संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया।
---
11 माह की सबसे कम आयु की लड़की ने तोड़ा दम
जिले में सबसे कम आयु की कोरोना संक्रमित लड़की ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लड़की की आयु 11 माह थी। इसके अलावा 30 तक की आयु में तीन महिला व दो पुरुष, 30 से 50 आयु वर्ग में 25 महिला व 50 से अधिक आयु वर्ग में 73 पुरुषों ने दम तोड़ा। सबसे अधिक मौत 50 से अधिक आयु के संक्रमित लोगों की हुई है।