{"_id":"66302dcec06feeb5f0001994","slug":"now-there-will-be-no-delay-in-recognition-education-officers-will-be-able-to-issue-noc-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109915-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अब नहीं होगी मान्यता में देरी, शिक्षा अधिकारी जारी कर सकेंगे एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अब नहीं होगी मान्यता में देरी, शिक्षा अधिकारी जारी कर सकेंगे एनओसी
Tue, 30 Apr 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पीएम श्री और माॅडल स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। सीबीएसई से मान्यता के लिए शिक्षा विभाग को भवन और सुरक्षा को लेकर अनापत्ति प्रमाणपत्र देना होता है। पहले यह प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग मुख्यालय के स्तर से दिया जाता था इस कारण पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों को एनओसी मिलने में देरी हो रही है इसी को देखते हुए अब मुख्यालय ने एनओसी जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को अधिकृत कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पत्र जारी होने के बाद अब जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एनओसी जारी की जाएगी। इससे पीएम श्री और माडल संस्कृति स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा। इस बार नए शिक्षा सत्र में झज्जर जिले के पांच नए पीएम स्कूल शामिल किए गए हैं। इन सभी की मान्यता सीबीएसई से की जानी है। विभाग का पत्र मिलने के बाद सोमवार को जिन स्कूलों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र दिया था, उनकी जांच कर उन सभी को एनओसी का पत्र जारी कर दिया गया है।
वर्जन
मुख्यालय की तरफ से पीएम श्री और माडल संस्कृति स्कूलों को लेकर एनओसी जारी करने का पत्र जारी किया गया है। डीईओ की तरफ से आज एनओसी जारी भी की गई हैं।
सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर