{"_id":"68b20f57a9531c992202ece3","slug":"now-postgraduate-admissions-will-be-done-in-government-colleges-till-september-12-rohtak-news-c-203-1-sroh1010-119673-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राजकीय महाविद्यालयों में अब 12 सितंबर तक होंगे स्नातकोत्तर में दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राजकीय महाविद्यालयों में अब 12 सितंबर तक होंगे स्नातकोत्तर में दाखिले
Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ऑनलाइन पोर्टल पर रिक्त सीटों की स्थिति देख
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष और स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल ओपन कर दिया है। अब विद्यार्थी स्नातकोत्तर और स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए 12 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय में पीजी में 260 सीटों पर 25 सीट रिक्त हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से महाविद्यालयों में पीजी कक्षा में दाखिले के लिए एक बार फिर मौका दिया गया है।
विभाग की ओर से स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष और यूजी द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल ओपन किया गया है। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में तीन संकायों में 120 सीटों पर 109 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 11 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में एमए ज्योग्राफी में एक सीट विकलांग कोटे की सीटें रिक्त हैं। एमकॉम में तीन सीटें रिक्त हैं। इनमें दो डीएससी व एक विकलांग कोटे की सीट है। एमए अंग्रेजी में सात सीट रिक्त है, इनमें दो बीसीए, चार डीएससी व एक विकलांग कोटे से है।
वहीं राजकीय महाविद्यालय में 140 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। 126 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि 14 सीट रिक्त है। एमए अंग्रेजी में 10 व एमएससी केमेस्ट्री में चार सीट रिक्त है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को दाखिला लेने की अंतिम दिन है।
-- -- -- -- -- -- -- -
राजकीय महाविद्यालय में रिक्त सीटों की स्थिति
विषय कुल सीट दाखिला रिक्त
एमए हिंदी 50 50 00
एमए अंग्रेजी 50 10 40
एमएससी केमेस्ट्री 40 36 04
राजकीय महिला महाविद्यालय में रिक्त सीटों की स्थिति
एमएससी ज्योग्राफी 40 39 01
एमकॉम 40 37 03
एमए अंग्रेजी 40 33 07