फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now bjp will become boss in hudda's field

गुलाबी गढ़ में जिप प्रधान की कुर्सी पर लहराएगा भगवा

Fri, 29 Jan 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 29 Jan 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
now bjp will become boss in hudda's field
गुलाबी गढ़ कहे जाने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गृह जनपद में जिप
विज्ञापन
प्रधान की कुर्सी पर भगवा लहराएगा। यह जिला परिषद चुनाव का फैसला आने के बाद तय हो गया है, क्योंकि भाजपा के 11 सदस्य जीतकर आए हैं। यह फैसले आते ही भाजपा ने तगड़ी दावेदारी दिखाई है। लेकिन यह संगठन की मीटिंग में तय किया जाएगा कि प्रधान की दावेदारी कौन पेश करेगा?

रोहतक जिला परिषद में अभी तक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुलाबी किले का राज रहा है। केवल राज ही नहीं रहा था, बल्कि कई प्रधान तो हुड्डा के हलके गढ़ी-सांपला-किलोई से रहे हैं।

इस समय प्रदेश में भगवा राज है और ऐसे में जिला परिषद में हुड्डा के गढ़ को भेदना भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन भाजपा के सबसे अधिक 11 सदस्य जीतकर आए हैं। वर्ष 2010 में जिस तरह 14 सदस्यों में 13 कांग्रेस के जीतकर आए थे और उसी समय जिला परिषद प्रधान की स्थिति साफ हो गई थी।

 उसी तरह इस बार भी जिप सदस्य के परिणाम आते ही साफ कहा जा सकता है कि प्रधान की कुर्सी पर भगवा फहराएगा। भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि अभी किसी का नाम प्रधान के लिए नहीं आया है। इसके लिए संगठन की मीटिंग में तय होगा और जिसे संगठन कहेगा, वह प्रधान की दावेदारी पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed