{"_id":"a93b28e588b8c7bf79fbf3b2b7c2da23","slug":"now-bjp-will-become-boss-in-hudda-s-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी गढ़ में जिप प्रधान की कुर्सी पर लहराएगा भगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी गढ़ में जिप प्रधान की कुर्सी पर लहराएगा भगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
गुलाबी गढ़ कहे जाने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गृह जनपद में जिप
विज्ञापन
प्रधान की कुर्सी पर भगवा लहराएगा। यह जिला परिषद चुनाव का फैसला आने के
बाद तय हो गया है, क्योंकि भाजपा के 11 सदस्य जीतकर आए हैं। यह फैसले आते
ही भाजपा ने तगड़ी दावेदारी दिखाई है। लेकिन यह संगठन की मीटिंग में तय
किया जाएगा कि प्रधान की दावेदारी कौन पेश करेगा?
रोहतक जिला परिषद में अभी तक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुलाबी किले का राज रहा है। केवल राज ही नहीं रहा था, बल्कि कई प्रधान तो हुड्डा के हलके गढ़ी-सांपला-किलोई से रहे हैं।
इस समय प्रदेश में भगवा राज है और ऐसे में जिला परिषद में हुड्डा के गढ़ को भेदना भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन भाजपा के सबसे अधिक 11 सदस्य जीतकर आए हैं। वर्ष 2010 में जिस तरह 14 सदस्यों में 13 कांग्रेस के जीतकर आए थे और उसी समय जिला परिषद प्रधान की स्थिति साफ हो गई थी।
उसी तरह इस बार भी जिप सदस्य के परिणाम आते ही साफ कहा जा सकता है कि प्रधान की कुर्सी पर भगवा फहराएगा। भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि अभी किसी का नाम प्रधान के लिए नहीं आया है। इसके लिए संगठन की मीटिंग में तय होगा और जिसे संगठन कहेगा, वह प्रधान की दावेदारी पेश करेगा।