फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now 30 percent of the kotedars of ration depots will be women: Deputy Chief Minister

अब राशन डिपो के कोटेदारों में 30 प्रतिशत महिलाएं होंगीः उपमुख्यमंत्री

Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now 30 percent of the kotedars of ration depots will be women: Deputy Chief Minister
मकड़ौली कलां में पत्रकारों से वार्ता करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
15 अगस्त तक प्रदेश के गांवों के सरकारी विद्यालयों का नाम शहीदों के नाम पर कर दिया जाएगा। प्रदेश में नौ हजार राशन डिपो हैं, जिनमें चुनिंदा ही महिला कोटेदार हैं। अब नये कोटे के आवंटन में 30 फीसदी महिला कोटेदार होंगी। महिलाओं की हिस्सेदारी हर विभाग में बढ़ाई जाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को रोहतक के मकड़ौली कलां में आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आग से फसल के जलने के मुआवजे में किसानों को दिक्कत होती थी। किसी न किसी विभाग की जिम्मेदारी तय होने के बाद मुआवजा मिलता था। ऐसे में उन किसानों को मुआवजा नहीं मिलता था, जिनके खेत में जलती बीड़ी फेंकने या पड़ोसी के खेत में लगी आग से फसल को नुकसान होता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश सरकार आग से फसल के नष्ट होने पर हर किसान को मुआवजा देगी। प्राकृतिक आपदा से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार जल्द एक एप लॉन्च करने जा रही है, जिसके माध्यम से किसान को फोटो भेजने होंगे। फोटो भेजने के बाद खुद पटवारी मौका मुआयना करेगा।
विज्ञापन

पंजाब सरकार पर कटाक्ष करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब को मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली मॉडल के नाम पर पीछे धकेल रहे हैं। पंजाब में न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, बल्कि बिजली संकट भी पैदा होने लगा है। पंजाब सरकार दिल्ली मॉडल के नाम पर पंजाब को बर्बाद कर देगी। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा अब प्रदेश में विकास की रफ्तार देख मारुति 28 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। आने वाले समय में प्लांट लगेगा तो हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस ने खरखौदा में आईएमटी बनाया, मगर एक भी प्लांट नहीं लगवा सकी। आईएमटी रोहतक में फूड पार्क बनकर तैयार हो गया है। एक सवाल के जवाब पर उप मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में अब ड्रोन मैपिंग होगी। इसके लिए 12वीं पास बच्चों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed