फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   not only saini, but others also responsible for violence : dushyant

सैनी अकेले नहीं, और भी हैं उपद्रव के जिम्मेदार : दुष्यंत

Sun, 28 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sun, 28 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
not only saini, but others also responsible for violence : dushyant

प्रदेश में हुए उपद्रव के लिए सांसद राजकुमार सैनी अकेले जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि कई और भी हैं। सोची-समझी साजिश के तहत ही इसे अंजाम दिया गया है। प्रदेश सरकार की लापरवाही भी रही। पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

 यह बात इनेलो नेता और हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही। वे शनिवार को उपद्रव के दौरान घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए पीजीआई पहुंचे थे। उन्होंने पीजीआई के आईसीयू से लेकर 3, 4, 6 और 12 नंबर वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की।

विज्ञापन

इस दौरान पत्रकार वार्ता में सांसद दुष्यंत ने कहा कि सरकार के पुलिस अधिकारी कॉलेजों के हॉस्टल में घुसकर निर्दोष विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी को केवल सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग शांति और भाईचारा बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। सांसद राजकुमार सैनी हो या फिर पर्दे के पीछे कोई अन्य व्यक्ति। ऐसे लोगों की वजह से ही यह उपद्रव हुआ है। सरकार की तरफ से कोई भी व्यक्ति मृतकों के घर सांत्वना देने नहीं पहुंचा। 


हिंसा में इनेलो कार्यकर्ता शामिल नहीं

हाल ही वायरल हुई ऑडियो के सवाल पर सांसद दुष्यंत ने कहा कि हिंसा में इनेलो या इनसो का कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं है। कुछ लोग बेवजह इनेलो और इनसो का नाम खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed