{"_id":"66e605db7dd926ba860ae304","slug":"not-getting-confirmed-ticket-to-go-to-vaishno-devi-during-navratri-rohtak-news-c-198-1-rew1001-209351-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नवरात्र में वैष्णो देवी जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नवरात्र में वैष्णो देवी जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट
Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए ट्रेन से कटरा जाते हैं। अब अगर किसी ने वैष्णो देवी जाने की योजना बनाई तो उसे टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रेवाड़ी से कटरा और जम्मू-तवी स्टेशन जाने वाली 3 ट्रेनों की सभी सीटें अभी से फुल हो चुकी हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
नवरात्र 3 अक्तूबर से शुरू होगा। इस दौरान लोग वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे, लेकिन स्थिति यह है कि अक्तूबर के आखिरी सप्ताह तक ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। स्लीपर क्लास से लेकर एसी क्लास तक में 120 से भी अधिक तक की वेटिंग चल रही है। खासकर जम्मू-तवी तक जाने वाली ट्रेनों में तो सीट की वेटिंग लंबी है। रेवाड़ी जंक्शन से जम्मू तवी के लिए 2 ट्रेन शालीमार मलानी एक्सप्रेस और पूजा एसएफ एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन संचालित की जा रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक 100 तक की वेटिंग चल रही है।
इसी प्रकार रेवाड़ी स्टेशन से प्रतिदिन पूजा एसएफ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसमें अक्तूबर के आखिरी सप्ताह तक स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक में कोई कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है और 130 तक की वेटिंग चल रही है। वहीं, रेवाड़ी से कटरा तक सप्ताह में सिर्फ सोमवार को संचालित होने वाली श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन में में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी में 30 तक की वेटिंग चल रही। है। स्लीपर में तो सीट ही उपलब्ध नहीं है। वहीं एसी श्रेणी में भी कुछ ही दिनों में गिनी-चुनी सीटें ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
रिजर्वेशन डिब्बे में वेटिंग टिकट मान्य नहीं
पिछले वर्ष जहां लोग आसानी से वेटिंग टिकट के आधार पर आरक्षित डिब्बे में सफर कर लेते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता है। नए नियम के मुताबिक वेटिंग टिकट का यात्री रिजर्वेशन डिब्बे में सफर ही नहीं कर पाएगा। अगर सफर करते पाया जाता है तो जुर्माना लगेगा। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेवाड़ी से दिल्ली जाकर भी लोग ट्रेन पकड़ते हैं मगर वहां पर भी काफी भीड़ होती है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण का कहना है कि अगर रेलवे कोई स्पेशल ट्रेन चलाएगी तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी