फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Normalcy inside Ukraine amid fears of war

राहत: युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन के अंदर स्थिति सामान्य, वहां पढ़ रहे मेडिकल के छात्र ने दी जानकारी 

Wed, 16 Feb 2022 02:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संजय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
संजय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 02:31 AM IST
सार

अनुवाक चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ने ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाओं का विकल्प दिया है। यूक्रेन के जापारिज्जिया में हरियाणा के 1000 में से 122 से अधिक रोहतक के छात्र हैं।

विज्ञापन
Normalcy inside Ukraine amid fears of war
यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए अनुवाक चौधरी अपने मित्रों के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रूस-यूक्रेन संकट और युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अनुवाक चौधरी ने परिजनों के लिए राहत की खबर दी है। उन्होंने बताया है कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 350 किलोमीटर दूर हैं। इसके बावजूद यहां सामान्य स्थिति है, सब कुछ खुला है। कहीं किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। 

विज्ञापन


यूक्रेन स्थित जापोरिज्जिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र अनुवाक ने बताया कि उनके यहां हरियाणा के करीब 1000 विद्यार्थी हैं, इसमें अकेले रोहतक से लगभग 122 हैं। वह यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। यहां यूनिवर्सिटी ने सहूलियत के लिए घोषणा कर दी है कि जो विद्यार्थी अपने देश जाना चाहता है तो वह जा सकता है।
विज्ञापन


अब ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही कक्षाएं लगेंगी। यूनिवर्सिटी सभी विद्यार्थियों का पूरा सहयोग कर रही है। मंगलवार को देर शाम भी सभी साथी घूमने निकले हैं और सब कुछ यहां पर ठीक है। अनुवाक चौधरी के साथ आकाश, अर्पित, फैज खान, शिवम ठाकुर ने बताया कि वह यूक्रेन में आराम से हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है और अंदर कोई युद्ध जैसे हालात भी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर क्या हो रहा है, उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन के बाजार में चहल-पहल। 

गौरतलब है कि भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि यूक्र्रेन में पढ़ रहे विद्यार्थी स्वदेश लौट आए। यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से अधिक रूसी सैनिकों के तैनात होने के बीच अमेरिका का दावा है कि 48 घंटों के भीतर रूस यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है। हालांकि रूस ने मंगलवार को अपने सैनिकों की कुछ टुकड़ियों की वापसी के संकेत भी दिए हैं।

यूक्रेन में फंसे प्रदेश के छात्रों की स्वदेश वापसी के लिए सांसद ने केंद्रीय राज्य मंत्री से किया संपर्क
रूस व यूक्रेन के बीच उपजे युद्ध जैसे हालात में प्रदेश के काफी विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं। ऐसे में इनके परिजनों ने सांसद रोहतक डॉ. अरविंद शर्मा से संपर्क किया और बच्चों को सुरक्षित देश में वापस लाने की अपील की है। इस संबंध में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी से सांसद ने बात की और आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो दी जाएगी। वहीं केंद्रीय मंत्री ने अपील की है कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास को जानकारी दी जाए कि छात्र किस शहर में और कहां पर हैं। 


सांसद ने मंगलवार को जारी प्रेस बयान में बताया कि भारत अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित लाने के लिए यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में है। सांसद शर्मा ने कहा है कि छात्रों व उनके परिजनों को घबराने व डरने की जरूरत नहीं है, केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। वह अपने नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए प्रयासरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed