{"_id":"61804ce805f8814c3f051633","slug":"non-teaching-staff-will-do-pg-admissions-rohtak-news-rtk6287841166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन टीचिंग स्टाफ करेगा पीजी के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन टीचिंग स्टाफ करेगा पीजी के दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन के बीच पीजी की मेरिट लिस्ट आने के बावजूद शिक्षकों की दीपावली खराब नहीं होगी। नॉन टीचिंग स्टाफ कॉलेजों में दाखिले करेगा। विद्यार्थियों को भी 7 नवंबर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले की मेरिट लिस्ट दो नवंबर को जारी होगी। कॉलेजों ने उसी के मुताबिक तैयारी कर ली है।
निदेशालय ने पहले ही इस संबंध में शेड्यूल जारी कर दिया था। इसके अनुसार मेरिट लिस्ट दो नवंबर को आनी थी। कॉलेजों ने निदेशालय से ई-मेल के जरिये आग्रह किया था कि मेरिट लिस्ट त्योहारी सीजन के बाद जारी की जाए। लेकिन निदेशालय की ओर से कोई जवाब नहीं आया और न ही शेड्यूल में कोई परिवर्तन हुआ। इसलिए अब तय है कि मेरिट लिस्ट दो नवंबर को ही जारी होगी। कॉलेजों में टीचिंग स्टाफ की एक से 7 नवंबर तक छुट्टियां हैं। कॉलेजों ने फैसला किया है कि छुट्टियों के बीच टीचिंग स्टाफ को नहीं बुलाया जाएगा। नॉन टीचिंग स्टाफ की छुट्टियां सिर्फ चार और पांच नवंबर को हैं। वे ही दो, तीन, छह और सात नवंबर को दाखिलों का काम देखेंगे। इस काम में सेल्फ फाइनांस वाले भी उनकी मदद करेंगे क्योंकि उनकी भी सिर्फ चार और पांच को ही छुट्टी है। इस फैसले से विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी। हर कोई यह चाहता है कि मेरिट लिस्ट में आने के बाद जल्द से जल्द फीस जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाए ताकि निश्चिंत होकर त्योहार मना सकें।
पीजी में दाखिले के लिए मंगलवार को मेरिट लिस्ट आनी है। टीचिंग स्टाफ की सात नवंबर तक छुट्टियां हैं, पर नॉन टीचिंग और सेल्फ फाइनांस स्टाफ की सिर्फ 4-5 नवंबर को छुट्टी है। बाकी दिनों में यही लोग दाखिला प्रक्रिया का संचालन करेंगे।
विज्ञापन
- डॉ. संजय गुप्ता, प्राचार्य, वैश्य महाविद्यालय