फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nominations of 12 covering candidates canceled, 29 out of 60 candidates are in independent field

Rohtak News: 12 कवरिंग प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, 60 प्रत्याशियों में 29 निर्दलीय मैदान में

Fri, 13 Sep 2024 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nominations of 12 covering candidates canceled, 29 out of 60 candidates are in independent field
रोहतक। विधानसभा चुनाव में जिले के चार हलकों के अंदर 60 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, इनमें 29 निर्दलीय हैं। शुक्रवार को जांच के बाद 12 कवरिंग प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए। अब सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशी महम से चुनाव लड़ रहे है, जबकि गढ़ी सांपला में मात्र 9 प्रत्याशी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी सांपला से तीन, जबकि रोहतक शहर से मनीष ग्रोवर व बीबी बतरा ने दो-दो नामांकन दाखिल किए हुए हैं। अब सोमवार 16 सितंबर तक नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों ने महम, गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर व कलानौर हलकों के लिए किए गए आवेदनों की जांच की। जांच के बाद महम हलके से 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जांच के बाद कांग्रेस की कवरिंग प्रत्याशी अन्नू, भाजपा की कवरिंग प्रत्याशी स्वीटी बूरा व आप की कवरिंग प्रत्याशी मीनू नेहरा का नामांकन रद्द कर दिया गया। वहीं गढ़ी सांपला-किलोई हलके में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। जांच के दौरान 3 कवरिंग प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किउ गए। इसमें कांग्रेस की कवरिंग प्रत्याशी आशा हुड्डा, जजपा के कवरिंग प्रत्याशी राजपाल तथा इनेलो के कवरिंग प्रत्याशी रामनानंद कौशिक शामिल हैं। जबकि रोहतक शहर हलके में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जांच के बाद चार कवरिंग प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया। इसमें कांग्रेस की कवरिंग प्रत्याशी नीलम बत्तरा, भाजपा के कवरिंग प्रत्याशी हिमांशु ग्रोवर, जजपा की कवरिंग प्रत्याशी निर्मल बल्हारा व इनेलो के कवरिंग प्रत्याशी रवि शामिल हैं। कलानौर हलके में 13 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। कांग्रेस की कवरिंग प्रत्याशी अंकुश व भाजपा की कवरिंग प्रत्याशी ललिता के नामांकन रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन

............
ये प्रत्याशी अभी मैदान में

गढ़ी सांपला-किलोई : पांच पार्टी के टिकट पर तो चार निर्दलीय लड़ रहे चुनाव
हलके से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा, इनेलो प्रत्याशी कृष्ण कौशिक, जजपा प्रत्याशी एडवोकेट पंडित सुशीला देशवाल व आम आदमी प्रत्याशी प्रवीण घुसकानी शामिल है। इसके अलावा निर्दलीय अमित हुड्डा निवासी विशाल नगर, मुकेश निवासी जिंदराण, बिजेंद्र व संजय निवासी सांघी भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
रोहतक शहर : 8 राजनीति दल तो 9 निर्दलीय ने ठोंकी ताल
हलके रोहतक शहर में राजनीति दल व निर्दलीय चुनाव लड़ने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। राजनीति दलों में भाजपा के मनीष ग्रोवर, कांग्रेस के भारत भूषण बतरा, जजपा के जितेंद्र बल्हारा, आप के बिजेंद्र हुड्डा, इनेलो के दिलावर सिंह, मिशन एकता पार्टी के महेंद्र, योगा तुलसी पार्टी के प्रवीण कुमार व एसयूसीआई की मनीषा शामिल हैं। जबकि सत्यप्रकाश बिसला, अश्वनी मलिक, यशपाल, भारत भूषण, विशंबर कुमार, सुरेंद्र कुमार, आनंद कुमार, जितेंद्र व नवदीप सिंह रमन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
...
महम : महम में निर्दलीय भी तगड़े, जजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी
जिले में महम हलके के अंदर सबसे ज्यादा सियासी माहौल गरम हैं। न केवल पार्टी प्रत्याशी दम ठोंक रहे हैं, बल्कि निर्दलीय भी तगड़े नजर आ रहे हैं। जजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। कांग्रेस के बलराम दांगी, भाजपा के दीपक हुड्डा, हजपा के बलराज कुंडू, पीयूपील पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिक के कृष्ण, बसपा के हवा सिंह, आप के विकास नेहरा, आम आदमी परिवर्तन पार्टी के कृष्ण कुमार व भारतीय आशा पार्टी के विशेष बामल मैदान में हैं, जबकि निर्दलीय राधा अहलावत, पूर्व विधायक बाली पहलवान, परमजीत कुंडू, रोहताश, जयकरण बल्हारा, रणबीर सिंह, नरेश, कृष्ण, दयाकिशन, विकास, महेंद्र व मुकेश भी चुनाव लड़ रहे हैं।

....
कलानौर : नौ पार्टी मैदान में, चार निर्दलीय भी लड़ रहे चुनाव
जिले की एकमात्र एससी समुदाय के लिए आरक्षित सीट कलानौर से 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें नौ राजनीति दलों के चिह्न तो चार निर्दलीय हैं। कांग्रेस की शकुंतला खटक, भाजपा की रेणू डाबला, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के रणबीर सिंह, हरियाणा जनसेवक पार्टी के मंजीत, आम आदमी परिवर्तन पार्टी के ईश्वर सिंह, आम आदमी पार्टी के नरेश कुमार, जजपा के महेंद्र सिंह, पीयूपील पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिक के ओमप्रकाश चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा निर्दलीय स्नेह, प्रेम कुमार, दीपक व विनोद भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed