फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No water supply in Bahuakbarpur for eight days; complaint lodged with the Deputy Commissioner.

Rohtak News: बहुअकबरपुर में आठ दिन से नहीं आ रहा पानी, उपायुक्त से शिकायत

Tue, 14 Jul 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 14 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
No water supply in Bahuakbarpur for eight days; complaint lodged with the Deputy Commissioner.
06- बहुअकबरपुर में पेयजल संकट के समाधान के लिए उपायुक्त सचिन गुप्ता के पास ​शिकायत लेकर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर में पीने के पानी की गंभीर समस्या हो गई है। पिछले आठ दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जलघर में कार्यरत पंप ऑपरेटरों कुलदीप और जगफूल सहित अन्य कर्मचारियों पर पानी की आपूर्ति न करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में सोमवार को समाधान शिविर में पहुंचकर उपायुक्त के नाम पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बलराज, अजमेर, वजीर, राजपाल, साहब सिंह, प्रदीप व नरेंद्र आदि का कहना है कि गांव में पीने के पानी के तीन तालाब हैं फिर भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। एक तालाब में गंदगी भी जमा है और उसी में मछलियां भी मरी पड़ी हैं। पंप ऑपरेटर कभी पाइपलाइन खराब होने की बात कहते हैं तो कभी कोई और कारण बताते हैं। इस वजह से गांव में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

पानी न मिलने से पशुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों को पीने का पानी लाने के लिए काफी दूर के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपायुक्त से तत्काल हस्तक्षेप करने और आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि गांव में नियमित रूप से पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed