{"_id":"5e134b7e8ebc3e880072a5a4","slug":"no-hatred-from-anyone-party-family-expected-to-be-one-chotala-rohtak-news-rtk5358923140","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी से कोई द्वेष नहीं, पार्टी-परिवार एक होने की उम्मीद -चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी से कोई द्वेष नहीं, पार्टी-परिवार एक होने की उम्मीद -चौटाला
विज्ञापन
जाट भचन के पास स्थित एक वाटिका में पहुंचे पुर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला स्वागत करते कार्यकर्ता ।
मुझे या मेरी पार्टी इनेलो को किसी से कोई द्वेष नहीं है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा चाहे सरकार बनाने की उम्मीद रखें, लेकिन प्रदेश में जल्द मध्यवर्ती चुनाव होंगे। यह कहना है पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का। भविष्य में इनेलो व जजपा गठबंधन के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। परिवार बिखरते रहते हैं लेकिन जात से बड़ी जमात होती है। वे सोमवार को ताऊ देवीलाल पार्क के नजदीक निजी वाटिका में कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।
चौटाला ने कहा कि जल्द ही भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का पतन होकर प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे। साथ ही इनेलो की सरकार बनेगी। इसके बाद वे बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे, चाहे इसके लिए उन्हें फांसी की सजा ही क्यों न मिले। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल भेजा गया है, क्योंकि कांग्रेस इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई थी और अब इसी डर के चलते भाजपा सरकार उन्हें जेल से रिहा नहीं कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी सजा पूरी हो चुकी है और जेल मैन्युअल के अनुसार भी साठ साल से अधिक बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्ति को जेल में नहीं रखा जाता है। पूर्व सीएम चौटाला ने 30 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रोहतक में कार्यकर्ताओं की मीटिंग होने के बावजूद उन्होंने एक बार भी पूर्व सीएम हुड्डा का नाम लेकर कोई आलोचना नहीं की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन पार्टियां ही सक्रिय हैं, लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने इनेलो को खत्म करने के लिए एक षड्यंत्र रचा, लेकिन इनेलो मजबूती के साथ उभरी है। उन्होंने कहा कि पाडवों ने 12 साल और भगवान श्रीराम ने 14 साल वनवास काटा, जबकि इनेलो ने 15 साल का वनवास काटा है और अब वनवास खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाना होगा। कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर गए लोगों को मनाए और घर वापसी के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि झूठ व लोगों को गुमराह कर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार बनी है। तीन महीने सरकार को बने हो चुके है, लेकिन अभी तक सरकार ने कॉमनन मिनिमम कार्यक्रम भी तय नहीं किया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बलवंत मायना, जिला प्रवक्ता कृष्ण कौशिक, ताजबीर शिमली, सरोज देवी, विद्या ढाका, वेद सिंह नैन, इंद्र सिंह ढुल, नफे सिंह लाहली, सुशीला राणा, शीला खरैटी, रोशनी मलिक, संगीता, करतार सरपंच, यादराम, हैप्पी भालौठ, समरजीत, खजान सिंह, डॉ. रणबीर हुड्डा, पन्ना लाल जैन, रामानंद, जयसिंह शिमली, मास्टर मुखतार सिंह, सुरेंद्र कन्हेली, राजेश, भीम चिड़ी, मीर सिंह, लक्की सरदार, पुनीत मायना, बलराज खासा, ईश्वर सिंह मलिक व राजबीर वाल्मीकि मौजूद रहे।
देवीलाल व मेरी बजाए दुष्यंत गौतम को दादा मान रहा
दुष्यंत चौटाला के डिप्टी सीएम बनने पर एक दादा को कितनी खुशी हुई, जब यह सवाल पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला से पूछा तो उन्होंने कहा कि जब दुष्यंत इनेलो के सांसद बने तो उस समय सबसे ज्यादा खुशी हुई थी। अब मुझे कोई खुशी नहीं हुई, क्योंकि दुष्यंत आज भी चौधरी देवीलाल व मेरी बजाए गौतम को दादा मान रहे हैं।
खुद को ठगा महसूस कर रहे नांदल
चौटाला ने कहा कि रोहतक के जिला अध्यक्ष रहे सतीश नांदल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की सोच रही थी, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा के बहकावे में आ गए। आज वे खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। नांदल के पार्टी में वापस आने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। वे कार्यकर्ताओं को कह चुके हैं कि जिन लोगों को बाहर सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उनको मनाकर वापस पार्टी से जोड़ें।

पुर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला