फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NMMSS result declared, 160 students selected from the district

Rohtak News: एनएमएमएसएस का परिणाम घोषित, जिले से 160 विद्यार्थी चयनित

Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
NMMSS result declared, 160 students selected from the district
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएसएस) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए जिले में 2348 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें 160 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को अब चार साल तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यार्थियों ने 17 नवंबर को परीक्षा दी थी। अब चयनित विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किए जाएंगे। परीक्षा को लेकर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार कीओर चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। इस योजना में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के लिए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है।

एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति के लिए ये मानक किए गए थे तय
विभाग की ओर से आरक्षण अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। परीक्षार्थी के माता-पिता की कुल वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार रुपए से कम होनी चाहिए। चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आरक्षण के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में बीसी-ए कैटेगरी को 16 प्रतिशत, बीसी-बी कैटेगरी को 11 प्रतिशत, एससी को 20 फीसदी, शारीरिक दिव्यांग कैटेगरी को 3 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। शेष सामान्य वर्ग विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी प्रमाण पत्र की कॉपी आवेदन पत्र के साथ अपलोड करनी होगी, इसके आधार पर ही आरक्षण मिलेगा। इस आधार पर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी
विज्ञापन

---------
कक्षा आठवीं की पुस्तकों से आए थे प्रश्न


योजना (एनएमएमएसएस) के लिए विभाग की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें दो पेपर थे, पहला मानसिक योग्यता परीक्षण (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) व दूसरा बौद्धिक योग्यता परीक्षण (स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट) शामिल था। मानसिक योग्यता टेस्ट में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता (तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण) को जांचने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। बौद्धिक योग्यता टेस्ट में 90 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 25 विज्ञान, 20 गणित व 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान के शामिल था। इस परीक्षा के लिए कोई पाठ्यक्रम नहीं था, कक्षा 8वीं की पुस्तकों से ही प्रश्न आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले से 160 विद्यार्थी का छात्रवृति के लिए चयनित हुआ है। अब चयनित विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करने का काम किया जाएगा। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी।
-अशोक कुमार नामवाल, डीएमएस नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed