{"_id":"6803fdf7137b6f92ef0987ac","slug":"nivan-mittal-defeated-marya-3-0-in-table-tennis-rohtak-news-c-17-roh1020-637511-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टेबल टेनिस में निवान मित्तल ने माैर्य को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टेबल टेनिस में निवान मित्तल ने माैर्य को 3-0 से हराया
Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
19सीटीके33 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : एसोसिएशन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन अंडर-15 लड़के के वर्ग में निवान मित्तल ने माैर्य को 3-0 से हराकर जीत हासिल की।
शनिवार को राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लड़कों व लड़कियों के फाइनल मुकाबले हुए। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एमपी सिंह ने पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अडंर-15 लड़कियों के सेमीफाइनल मुकाबले में पलवल की अवनी ने गुरुग्राम की आर्या को 3-1 से हराया। वहीं, सोनीपत की अनवी फौगाट ने पलवल की अवनी दुआ को 3-2 से हराया। फाइनल मैच में पलवल की अवनी ने सोनीपत की अनवी फौगाट को 3-0 से हराया। इसके साथ ही, अंडर-15 लड़कों के वर्ग में सेमीफाइनल मैच में पलवल के मोर्य ने फरीदाबाद के तन्मय को 3-1 से हराया। फरीदाबाद के निवान मित्तल ने फरीदाबाद के सचित को 3-0 से हराया। वहीं, फाइनल मैच में निवान मित्तल ने माैर्य को 3-0 से हराकर जीत हासिल की।