फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'Nirmal' is showing the path of change

Rohtak News: 'निर्मल' चाह दिखा रही बदलाव की राह

Thu, 13 Apr 2023 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
'Nirmal' is showing the path of change
रोहतक। शहर के न्यू बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन निर्मल ताऊ तैनात किए गए हैं। पहले कोरोना के समय के दौरान एक बस चालक को निर्मल ताऊ के रूप में तैनात किया गया था। लेकिन मामलों को बढ़ता देख यात्रियों की सुविधा के लिए तीन निर्मल ताऊ तैनात कर दिए गए हैं। जो यात्रियों को समय-समय पर मास्क लगाने, गंदगी न फैलाने व कोरोना से बचने के उपायों के प्रति जागरूक करते रहते हैं।
विज्ञापन

संस्थान प्रंबधक जयवीर हुड्डा ने बताया कि जिस समय कोरोना शुरू हुआ था, उस समय में कुछ बसों का संचालन होता था। जिसको देखते हुए यात्रियों को समझाने व कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए राजपाल नामक बस चालक को निर्मल ताऊ के रूप में तैनात किया गया था। जो कि हाथ में लठ, सिर पर पगड़ी व धोती कुर्ता में बस स्टैंड परिसर पर नजर आता था। कोरोना की स्थिति ठीक होने के बाद राजपाल वापस अपनी बस पर आ गया था। अब फिर से कोरोना के केस आने के बाद यात्रियों को जागरूक करने के लिए दो बस चालक व एक परिचालक को निर्मल ताऊ के रूप में तैनात किया गया है। अगर किसी के पास मास्क नहीं है तो वह अपनी तरफ से ही लोगों को निशुल्क मास्क वितरित करते हैं।
विज्ञापन


बेहतर कल के लिए जल बचाने की दे रहे सीख
निर्मल ताऊ राजपाल, हरिओम व सतपाल अपनी अपनी समय सारणी के हिसाब से पूरे बस स्टैंड परिसर का चक्कर लगाते रहते हैं। अगर कहीं पर भी कमी नजर आती है तो उसे पूरा करने के बाद ही आगे की तरफ कदम बढ़ाते हैं। वे बताते हैं बहुत बार यह सामने आता है कि युवक या युवती पानी पीने के बाद नल को खुला छोड़ देते हैं। पढ़ा लिखा व समझदार युवक भी इस तरह की हरकत करते नजर आते हैं। जिसको लेकर उन्हें समझाना बहुत जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ होगा परिसर तो सुहाना होगा सफर
निर्मल ताऊ राजपाल ने बताया कि यात्री बच्चों को खाने पीने की चीजें तो दिलवा देते हैं, लेकिन इकट्ठा होने वाले कूड़े को कूड़ेदान में नहीं डलवाते। कूड़े को बस परिसर में डली हुई बैठने की टेबल के आसपास ही डाल देते हैं। लेकिन समझाने के बाद वह इस तरह का कदम नहीं उठाते। उन्हें साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया जाता है। ताकि गंदगी व बीमारी को फैलने से रोका जा सके। बस स्टैंड परिसर साफ होने पर ही सही मायनों में सफर सुहाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed