{"_id":"66ba764cb85593c514066af7","slug":"nine-government-aadhaar-centers-will-be-opened-in-the-district-rohtak-news-c-17-roh1019-482496-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले में खोले जाएंगे नौ सरकारी आधार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले में खोले जाएंगे नौ सरकारी आधार केंद्र
विज्ञापन
12सीटीके10..आधार केंद्र। संवाद
रोहतक। जिले में नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से जल्द नौ नए सरकारी आधार केंद्र खोले जाएंगे, ताकि आम आदमी को घंटों तक वर्तमान में चल रहे आधार केंद्रों में लाइन में न लगना पड़े। इसके लिए अभी जगह का चयन नहीं किया गया है। आधार कार्ड अपडेट करवाने या बनवाने के लिए नाममात्र फीस वसूल की जाएगी।
सरकार की तरफ से हर व्यक्ति का आधार कार्ड बनाया गया, जिसे सरकार व गैर सरकारी कार्यों में पहचान आईडी के तौर पर प्रयोग किया जाता है। बैंक, तहसील, बिजली निगम व दूसरे विभागों में प्रमुखता से आधार कार्ड लिया जाता है। ऐसे में समय-समय पर लोगाें को आधार कार्ड अपडेट करवाना पड़ता है। फिलहाल सूचना विभाग के माध्यम से जिले में छह आधार केंद्र चल रहे हैं, जिनकी निजी व्यक्तियों ने अनुमति ले रखी है।
आधार कार्ड अपडेट से लेकर नया बनाने तक 25 से 100 रुपये तक की फीस वसूल की जाती है। ऐसे में सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए जिले में नौ नए आधार केंद्र खोलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नागरिक संसाधन सूचना विभाग को आधार मशीन भेजी गई हैं। विभाग नौ कर्मचारियों को एक-एक मशीन देगा। कहां-कहां पर मशीनों को लगाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। फिलहाल पहले से लघुसचिवालय में तीन जगह व महम, कलानौर व सांपला में एक-एक जगह आधार केंद्र चल रहे हैं। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि जल्द ही नौ नए आधार केंद्र चालू किए जाएंगे।