फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Night mercury dropped by north-westerly winds, 9 degree celsius

उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से लुढ़का रात का पारा, @ 9 डिग्री सेल्सियस

Wed, 17 Nov 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Night mercury dropped by north-westerly winds,  9 degree celsius
राजीव गांधी स्टेडियम के पास सेक्टर 6 के ओवर ब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कुछ इस तरह से दिखी धुंध। अमर उज
मौसम में बदलाव जारी है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात का पारा लुढ़क कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे रात में ठंड बढ़ने लगी है। एक्यूआई भी 400 पार बना हुआ है। यह मंगलवार सुबह 10 बजे 419 रहा तो शाम पांच 425 दर्ज किया गया। शाम होने के साथ ही एक्यूआई में भी वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन व रात के तापमान में करीब 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में कमी आई है। आने वाले दो दिनों में इसमें और कमी आने की उम्मीद है। इससे रात को ठंड और बढ़ेगी। इस ठंड में हवा में मौजूद नमी व धूल और धुआं मिलकर स्मॉग की समस्या बनाए हुए है। इधर, हवा की गुणवत्ता भी खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। एक्यूआई 400 पार होने से सांस व दमा रोगियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। सोमवार को एक्यूआई अधिकतम 425 व औसत 375 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 भी 312 रहा। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। एक्यूआई 50 स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा होता है। इसके बाद 51 से 100 तक संतोषजनक होती है। इससे ऊपर का स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ता जाता है। फिलहाल इस स्थिति से बारिश होने तक राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। एचएयू के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि मौसम में बदलाव बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण रात का तापमान गिरा है। इससे रात के समय ठंड पड़ने लगी है। रात का तापमान और गिरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed