फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NIA raids physiotherapy centre, operator's mobile phone seized

Rohtak News: फिजियोथेरेपी सेंटर पर एनआईए की रेड, संचालक का मोबाइल फोन जब्त

Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
NIA raids physiotherapy centre, operator's mobile phone seized
रोहतक। लखनऊ एनआईए की टीम ने मंगलवार सुबह कमल कॉलोनी में फिजियोथेरेपिस्ट के घर रेड की। चार घंटे चली रेड के बाद एनआईए की चार सदस्यीय टीम संचालक नरेश नरवाल का मोबाइल फोन अपने साथ लेकर गई। इससे पहले एनआईए की टीम सोनीपत के युवक सचिन और मनीषा से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को 1 अगस्त को एनआईए लखनऊ की टीम ने लाखनमाजरा से गिरफ्तार किया था। उस पर शक था कि वह माओवादी गतिविधियों में शामिल है। एनआईए से बचने के लिए लाखनमाजरा में रवींद्र के मकान में किराये पर रहता था।
विज्ञापन

उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो पता चला कि उसने फिजियोथेरेपी सेंटर संचालक नरेश नरवाल से भी बात की है। साथ ही वह सेंटर पर भी आया था। इसी सिलसिले में एक सप्ताह से एनआईए लखनऊ की टीम रोहतक में डेरा डाले हुए है। चार दिसंबर को टीम रोहतक के लाखनमाजरा गांव गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर मकान मालिक रविंद्र से पूछताछ की थी। जांच में पता चला कि प्रियांशु कश्यन ने सोनीपत के युवक सचिन व युवती मनीषा से भी बात की थी। जांच टीम दोनों के बयान दर्ज कर चुकी है।
बाक्स
सुबह साढ़े पांच बजे कमल कॉलोनी स्थित सेंटर पहुंची टीम
सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनआईए की टीम कमल कॉलोनी पहुंचकर फिजियोथेरेपी केंद्र की जांच की। साथ में सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकिता व पुलिस लाइन से सुरक्षा बल मौजूद रहा। पूछताछ करने के बाद टीम साढ़े नौ बजे रवाना हो गई।
बाक्स
फरमाना के युवक बोला- हर रोज 15-20 छात्र आते हैं थैरेपी करवाने
कमल कॉलोनी में कंधे की चोट ठीक कराने आए सोनीपत के गांव फरमाना निवासी सुनील ने बताया कि हर रोज 15-20 युवक फिजियोथेरेपी करवाने के लिए आते हैं। इनमें ज्यादातर खिलाड़ी होते हैं। उनका कंधा उतारा हुआ है। सेंटर पर सुबह साढ़े 5 बजे जब टीम आई तो उसने ही दरवाजा खोला था। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे तक जांच चलती रही।

बाक्स
मकान के बाहर लगी है सुखबीर अहलावत की नेम प्लेट
जांच में पता चला है कि सोनीपत जिले के गांव रिढ़ाणा निवासी नरेश नरवाल छह माह पहले रोहतक आए थे। फिलहाल कमल कॉलोनी में सुखबीर अहलावत के मकान में फिजियोथेरेपी सेंटर चला रहे हैं। जब टीम पहुंची तो नरेश नरवाल वहीं पर थे। जिस मकान में फिजियोथेरेपी सेंटर चल रहा है उसके बाहर सुखबीर अहलावत की नेम प्लेट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed