फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   new team for fifa world cup in rohtak

फीफा वर्ल्ड कप की टीम तैयार कर रहा साई

Thu, 28 Jan 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 28 Jan 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
new team for fifa world cup in rohtak
देश में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने में साई पूरे
विज्ञापन
जोरशोर से लगा है। इसके लिए रोहतक में चल रहे कैंप में पहले 40 खिलाड़ी चुने गए तो अब ट्रायल के बाद 15 को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यहां से चयनित खिलाड़ियों को अब दिल्ली में 2 फरवरी को मैच खिलाया जाएगा, जिसके बाद फाइनल टीम तैयार होगी। जिससे उसे वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह तैयार किया जा सके।

राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में साई की बॉक्सिंग एकेडमी के सीओओ सतीश सरहदी ने बताया कि देश में वर्ष 2017 में फीफा वर्ल्ड कप अंडर-17 होना है। इसमें भारत मेजबान होने के कारण क्वालीफाई कर चुका है। इस वर्ल्ड कप के लिए अंडर-17 फुटबाल खिलाड़ियों की टीम तैयार हो रही है, जिससे भारत की तगड़ी दावेदारी हो सके।

 सरहदी के अनुसार पहले हुए ट्रायल में चयनित 40 खिलाड़ियों का कैंप राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगाया गया था। उनका बुधवार को ट्रायल मैच कराया गया, जिसके बाद 15 खिलाड़ियों को बाहर किया गया और 25 को अगले ट्रायल के लिए चयनित किया गया है।

अब ये खिलाड़ी 2 फरवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल मैच खेलेंगे। इस आखिरी ट्रायल के बाद वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम को चुना जाएगा। रोहतक में लगे कैंप में खिलाड़ियों को ट्रायल से पहले कोच ने फुटबाल खेलने के गुर भी सिखाए और उनको नई टेकिभनक भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed