फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   New district president will be decided soon, some changes will happen: Dhankhar

जल्द तय होंगे नये जिला अध्यक्ष, कुछ बदलाव होंगे : धनखड़

Thu, 30 Jul 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
New district president will be decided soon, some changes will happen: Dhankhar
सर्किट हाउस में जिला अध्यक्षों की प्रदेश स्तरीय मीटिंग लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड - फोटो : RohtakCity
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने वीरवार को सर्किट हाउस में जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जानने का प्रयास किया कि पार्टी की जड़ें किस जिले में कितनी गहरी हैं। जल्द जिला स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की ओर इशारा करते हुए धनखड़ ने कहा कि कुछ जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे। भाजपा में व्यक्ति बदलता है, कार्यकर्ता हमेशा बने रहते हैं। वहीं, शुक्रवार को जिला प्रभारियों व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन में मौजूद सभी जिला अध्यक्षों से विचार-विमर्श करना और अनुभव सुनना बहुत जरूरी है ताकि उनके अनुभवों से सीख कर संगठन का विस्तार किया जा सके। यह भी पता लग सके कि पार्टी किस क्षेत्र व वर्ग के कितना प्रतिनिधित्व करती है। वहां कैसे पार्टी को और मजबूत किया जाए। प्रदेश में भाजपा अपने संगठनात्मक चुनाव को अंतिम रूप देने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। सभी जिलों में कुछ मंडलों को छोड़कर सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ट, प्रदेश के तीनों महामंत्री व सांसद संजय भाटिया, चेयरमैन संदीप जोशी व वेदपाल एडवोकेट व सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति युवाओं का भविष्य संवारेगी
मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने केंद्र सरकार की मौजूदा नई शिक्षा नीति के बारे में कहा कि यह शिक्षा नीति युवाओं के भविष्य को संवारेगी, जिसे अनुभवी बुद्धिजीवियों द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने बरोदा उपचुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव भाजपा के लिए जींद उप चुनाव की तरह एक अवसर है, जबकि कांग्रेस पार्टी व भूपेंद्र हुड्डा के लिए चुनौती की तरह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed