फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Netaji Subhash Chandra Bose's statue painted in saffron in Rohtak

Rohtak: नेताजी की प्रतिमा भी रंगी केसरिया रंग में, एक दिन पहले था सुनहरा रंग, नवीन जयहिंद ने की निंदा

Sun, 21 Jan 2024 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 11:30 PM IST
सार

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का रंग बदलकर केसरिया करने की निंदा की है। इस मामले में सरकार व प्रशासन से प्रतिमा का रंग बदलवाने का नाम सार्वजनिक करने व स्थिति स्पष्ट करने की अपील की है।

विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose's statue painted in saffron in Rohtak
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का रंग बदलने पर नवीन जयहिंद ने की निंदा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसके तहत नेताजी की प्रतिमा की मरम्मत की गई। इसके बाद इसे केसरिया रंग में रंग दिया। एक दिन पहले तक यह प्रतिमा सुनहरे रंग की थी। 

विज्ञापन


राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर समारोह होना है। यहां मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके चलते प्रतिमा को दुरुस्त किया गया है। समारोह के लिए काफिला दिल्ली रोड से सुभाष चौक होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंचेगा। शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने प्रतिमा का निरीक्षण किया व शनिवार को प्रशासन ने प्रतिमा को भी केसरिया रंग में रंग डाला।
विज्ञापन


नेताजी को जाति, धर्म या रंग में न बांटें : जयहिंद
रविवार को नवीन जयहिंद ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सीएम के रोहतक आगमन से पहले सुंदरीकरण के नाम पर रंग बदलने पर सीएम को जवाब देना चाहिए। नेताजी क्रांतिकारी व देशभक्त हैं। उनकी मूर्ति का रंग बदलने के नाम पर राजनीति न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमा का रंग बदलने पर शासन व प्रशासन से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की अपील करते हुए जयहिंद ने कहा कि पर्दे के पीछे कहानी सामने आनी चाहिए। उपायुक्त नेताजी की वर्दी का रंग उसी तरह कराएं, जिस तरह की वर्दी वे पहनते थे। उन्होंने कहा कि नेताजी की प्रतिमा पर किए जाने वाले रंग पर राजनीति की गई तो खुद नेताजी की वर्दी वाला रंग प्रतिमा पर करने से पीछे नहीं हटेंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम मुख्यातिथि होंगे मुख्यमंत्री
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के तहत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।


उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग विभागों की ड्यूटी में जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से संत-महापुरुष सम्मान व विचार प्रचार-प्रसार योजना क्रियान्वित की गई है। इस योजना के तहत महापुरुषों की जयंतियां व स्मृति दिवसों को सरकारी स्तर पर मनाया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि युवा पीढ़ी को संत महापुरुषों की जीवनी से समाज कल्याण की प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 जनवरी को सर्वप्रथम मॉडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed