फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nepotism in AAP, Haryana should get SYL water: Jaihind

आप में परिवारवाद, हरियाणा को मिले एसवाईएल का पानी : जयहिंद

Sat, 27 Jul 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nepotism in AAP, Haryana should get SYL water: Jaihind
26सीटीके19...सेक्टर 6 ​स्थित टेंट में पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद। संवाद
रोहतक। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवान मान एक वीडियो में साफ कह रहे हैं कि हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं मिलेगा। यह कहने वाले कैसे चुनाव में जनता से वोट मांगेंगे। सुनीता केजरीवाल हरियाणा में सभाएं कर रही हैं। वे कहें कि हरियाणा को एसवाईएल का उसके हिस्से का पानी मिलेगा। हम उन्हें ग्यारह हजार की माला से सम्मानित करेंगे। यह कहना है जयहिंद सेना के प्रमुख डॉ. नवीन जयहिंद का। वे शुक्रवार को अपने टेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये लोग हरियाणा के लोगों से गद्दारी कर इन्हीं से वोट मांग रहे रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री की शादी हरियाणा में हुई है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह एक वीडियो में परिवारवाद का विरोध करते हुए दिखाई दिए। जिस तरह सुनीता केजरीवाल को हरियाणा के कार्यक्रमों में लाया गया है, इससे साफ पता चलता है कि उन्हें पार्टी आने वाले चुनावों में सीएम चेहरा बनाना चाहती है। आप का यह कदम परिवारवाद की ओर साफ इशारा करता है। आम आदमी पार्टी सिर्फ अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी तक ही सीमित है। यह पार्टी एक आंदोलन से, एक विचारधारा से निकली थी। अब हर रोज उस आंदोलन की हत्या की जा रही है। क्रांतिकारी कार्यकर्ता सिर्फ नेताओं के लिए दरी बिछाते रह गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed