फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nehra Khap dissolved the executive committee of five states: Sandeep Nehra

नेहरा खाप ने भंग की पांच राज्यों की कार्यकारिणी : संदीप नेहरा

Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nehra Khap dissolved the executive committee of five states: Sandeep Nehra
13. रोहतक के मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में नेहरा खाप की कार्यकारिणी भंग करने को लेकर प्रेस वार्त
रोहतक। नेहरा खाप ने उत्तर भारत के पांच राज्यों की कार्यकारिणी भंग की है। यह जानकारी मैना टूरिज्म में अखिल भारतीय नेहरा खाप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा सिरसा ने कही। संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष दलबीर नेहरा ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा ने बताया कि खाप के प्रतिनिधियों ने बैठक में निर्णय लिया गया है कि कुछ व्यक्ति लंबे समय से खाप की अनुशासन विरोधी गतिविधियों में शामिल है। इसको लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राज्यों की कार्यकारिणी भंग की है। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा खाप प्रधान के पद का चुनाव 2 नवंबर को राष्ट्रीय नेहरा खाप के हिसार अधिवेशन में होगा। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों की कार्यकारिणी पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता मिलने के बाद इससे समाज में बहुत ज्यादा कुरीतियां फैलती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप निंदाना, पंजाब के अध्यक्ष लिच्छी राम नेहरा, राजस्थान अध्यक्ष बलबीर नेहरा झुंझनु, उत्तर प्रदेश प्रधान बिजेंद्र नेहरा, दिल्ली अध्यक्ष ओमप्रकाश नेहरा व हरियाणा के जिला अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से विचार रखे।

5 अक्तूबर को रोहतक में होगा तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन : सत्यनारायण
अखिल भारतीय नेहरा खाप के प्रधान सत्यनारायण नेहरा का कहना कि अपने गौरवशाली इतिहास और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते 5 अक्तूबर को रोहतक में कच्चा चमारिया रोड पर ईडन गार्डन में तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रही है। महापंचायत में समाज के सामने खड़ी सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों और चुनौतियों पर गंभीर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed