फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NEET question papers will reach exam centers under tight security.

Rohtak News: कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे नीट प्रश्नपत्र

Sat, 20 Jun 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
NEET question papers will reach exam centers under tight security.
रोहतक। नीट को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए शासन व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। प्रश्नपत्रों को सुरक्षा घेरे में परीक्षा केंद्रों तक जाएगा। इस कार्य में पैरामिलिट्री और पुलिस के जवान संयुक्त रूप से जिम्मेदारी निभाएंगे। जिले में पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स पहुंचने लगी है। इसके साथ पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन या अन्य गैजेट परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश द्वार पर दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र परीक्षा से कुछ ही समय पूर्व केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए पैरामिलिट्री के जवान विशेष रूप से तैनात रहेंगे। ये जवान पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर कंट्रोल रूम से प्रश्नपत्र लेकर अलग-अलग टुकड़ियों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगे। इसके लिए विशेष फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नीट को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। हर स्तर पर जांच व निगरानी की जा रही है। प्रश्नपत्र सुरक्षा घेरे में ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए फोर्स तैनात की गई है। जिला पुलिस के जवान भी मदद करेंगे।
सचिन गुप्ता, उपायुक्त
---------------------


नीट परीक्षार्थियों को बस में चढ़ने पर मिलेगा शून्य टिकट
परिवहन विभाग की ओर से नीट के लिए निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों को बस में चढ़ने पर शून्य टिकट दिया जाए। रोडवेज कर्मी इसका रिकॉर्ड बुकिंग शाखा में दर्ज करें।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार 21 जून को 17 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। इस बार परीक्षा अवधि 15 मिनट बढ़ाई गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा में लगभग 5307 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
रोडवेज विभाग ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए 25 बसें लगाई हैं। जबकि आठ बसें चालक-परिचालक सहित रिजर्व रखी गई हैं। परीक्षार्थी 20 जून को भी प्रवेश पत्र दिखाकर बस सेवा का लाभ ले सकेंगे।

वर्जन
नीट परीक्षार्थियों की सुविधा में रोडवेज बसों के सुचारु संचालन के लिए कर्मचारियों को आदेश दे दिए गए हैं। बस संचालन को लेकर उप निरीक्षण निगरानी करेंगे।
नवीन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article