फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nayab Saini said, governments still, not change the list of appointments

नायब सैनी बोले, पहली सरकारों की तरह अब नहीं बदलती नियुक्तियों की सूची

Mon, 10 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 10 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nayab Saini said, governments still, not change the list of appointments
नायब सैनी राष्ट्रीय सैनी पंचायत के सम्मान समारोह में - फोटो : अमर उजाला
श्रम एवं रोजगार, खनन और भू-विज्ञान मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म किया है। योग्यता के आधार पर ही नियुक्तियां हो रही हैं। पहली सरकारों के समय में ऐन वक्त पर नियुक्तियों की सूची बदल दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन


भाजपा के कार्यकाल में ही प्रदेश में पारदर्शिता आयी है और युवाओं में रोजगार की उम्मीद जगी है। वे रविवार को सुखपुरा चौक स्थित राष्ट्रीय सैनी पंचायत की तरफ से हुए अधिकारी, कर्मचारी, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील उद्योगपति सम्मान समारोह में बोल रहे थे। राज्यमंत्री नायब सैनी और लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने महाराज शूर सैनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक सरोकार के साथ-साथ राजनीति के अंदर भी मजबूत होना होगा। कभी भी अपने विकास के लिए दूसरे को दांव पर न लगाएं। अपने संबंधित कार्य क्षेत्र में इतनी गुणवत्ता लाएं कि दूसरे लोग आपका उदाहरण दें। पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब सभी नियुक्तियों में पारदर्शिता बरती जा रही है। पहले यह हाल था कि नियुक्तियों की सूची को ही बदल दिया जाता था, लेकिन भाजपा ने इस भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि किसी भी समाज को आगे ले जाने में शिक्षा ही अहम होती है। इसलिए सभी को शिक्षा पर जोर देना चाहिए। कार्यक्रम में टोहाना के एसडीएम सतीश सैनी और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रवीन सैनी मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय सैनी पंचायत के चेयरमैन कटारिया जगदीश राय सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, प्रीतम सैनी, सुरेश सैनी, परमजीत सैनी, शैलेंद्र सैनी, डॉ. मंजीत कटारिया, कृष्णा सैनी, निशा सैनी और सुरेंद्र सैनी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed