फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   navin guliya adressing program at mdu

पढ़ें, सशक्त बनें, काम को पैशन बनाएं युवा : गुलिया

Tue, 20 Aug 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
navin guliya adressing program at mdu
रोहतक। युवा पढ़ें, सशक्त बनें और काम को पैशन बनाएं। वे अपनी जिम्मेदारी समझें। इसके बाद समाज सेवा करें। शिक्षकों, अभिभावकों व बड़ों का सम्मान करें। यह कहना है मोटीवेशनल स्पीकर नवीन गुलिया का। वे सोमवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में विवि के स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे। साहसिक खेल पुरोधा एवं पूर्व सैनिक नवीन गुलिया ने कहा कि हम अपनी ऊर्जा व क्रोध को सृजनात्मक दिशा दें। उसे दूसरों पर भड़क कर निकालने के बजाय सकारात्मक रूप में लेते हुए अपने अंदर रखें और जीवन में आगे बढ़ने में प्रयोग करें।काम को बेहतर ढंग से करने के लिए कौशल विकसित करें। युवा समय की अहमियत को समझते हुए समाज व राष्ट्र के सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक सोच के साथ देश हित में कार्य करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवीन गुलिया के जीवन के चुनिंदा पहलुओं पर लघु फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का उद्घाटन करते हुए कहा कि विश्व में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम के अध्ययन के साथ लाइफ स्किल्ज, साफ्ट स्किल्ज व आईसीटी स्किल्ज में पारंगत होना जरूरी है। युवा जीवन में नौकरी के पीछे भागने की जगह निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर अपनी भूमिका तय करें। पढ़ाई के साथ खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों में हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि एमडीयू ने नैक से ए प्लस ग्रेडिंग व एनआईआरएफ 2019 रैंकिंग में भारत के पहले 100 विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी विशेष पहचान बनाई है। वर्ष 2018 में राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग सर्वे में एमडीयू ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया। हमें उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करते हुए ए प्लस प्लस ग्रेडिंग प्राप्त करने का प्रयास करना होगा। भविष्य में विवि वैल्यू एडेड कोर्सेज, रेमेडियल क्लासेज, विद्यार्थियों के कॅरियर मार्गदर्शन के कार्यक्रम भी प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व, कार्यक्रम में मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुरेंद्र कुमार ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महर्षि दयानंद के समाज व राष्ट्र के योगदान को प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. एके राजन ने विवि के विजन, मिशन व कोर वेल्यूज के साथ विश्वविद्यालय की विकास यात्रा के बारे में बताया। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने विद्यार्थियों से निरंतर कर्म करते रहने व समय प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी। इस मौके पर निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डॉ. माधुरी हुड्डा, डॉ. सतीश मलिक, डॉ. डीएस ढुल, प्रो. देसराज, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed