{"_id":"65aad7b9afcc7cfbbd07d404","slug":"national-childrens-day-will-be-celebrated-till-24th-rohtak-news-c-17-roh1019-341414-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 24 तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बाल दिवस का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 24 तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बाल दिवस का उत्सव
Sat, 20 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 19 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बाल दिवस उत्सव मनाया जाएगा। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 24 जनवरी तक बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना से संबंधित गतिविधियां करवाई जाएगी। सभी गांवों में हस्ताक्षर शपथ समारोह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शपथ ग्रहण समारोह, विशेष ग्राम महिला सभा का आयोजन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के संदेश सहित स्टीकर चिपकाए जाएंगे।
बालिकाओं के बीच खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। मासिक धर्म व स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला के सभी सरकारी स्कूलों में विज्ञान मेले व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिले के सभी गांवों में पौधरोपण अभियान चलाकर इस उत्सव की समाप्ति की जाएगी।