फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National Center for Seismology tweet, 2.5 magnitude earthquake in Jhajjar of Haryana

Haryana: झज्जर में आया 2.5 तीव्रता का भूकंप, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने किया ट्वीट, सब सुरक्षित

Tue, 06 Jun 2023 02:22 PM IST
एएनआई Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 02:22 PM IST
सार

हरियाणा में मंगलवार सुबह 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र झज्जर बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर आया और भूकंप 12 किलोमीटर की गहराई में आया।

विज्ञापन
National Center for Seismology tweet, 2.5 magnitude earthquake in Jhajjar of Haryana
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब लोग मंगलवार की सुबह नींद से उठे तो अचानक प्रदेश की धरती हिली। हालांकि भूकंप का झटका हल्का होने हे कारण कहीं से भी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मंगलवार सुबह सात बजकर आठ मिनट पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप पृथ्वी के अंदर 12 किलोमीटर की गहराई में आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का समय 7 बजकर 8 मिनट 47 सेकेंड था। अक्षांश 28.71 और लंबाई 76.70 थी। भूंकप का केंद्र झज्जर रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ संजय प्रजापति के अनुसार
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ संजय प्रजापति के अनुसार बार-बार भूकंप का केंद्र झज्जर रहने का मुख्यकारण रोहतक-झज्जर से गुजर रही महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के नजदीक होना बताया गया है। यहां पर अकसर भूकंप आते रहते हैं। देहरादून से महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें अनगिनत दरारें हैं। इन दरारों में इन दिनों गतिविधियां चल रही हैं। जिसकी वजह से जमीन के नीचे प्लेटें मूवमेंट करती रहती हैं। इसके आपस में हल्की सी टकराने पर ही कंपन पैदा होती है और भूकंप के झटके महसूस होते हैं। मंगलवार का आए भूकंप ही तीव्रता कम होने के कारण हल्के झटके महसूस हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed