फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National Archery in the crown of the head of Jharkhand

राष्ट्रीय तीरंदाजी में झारखंड के सिर ताज

Fri, 03 Jan 2014 10:45 PM IST
रोहतक/ब्यूरो।
रोहतक/ब्यूरो। Updated Fri, 03 Jan 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
National Archery in the crown of the head of Jharkhand
रोहतक के बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में चल रही 34वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरे दिन झारखंड और मणिपुर के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन


लड़कों की प्रतियोगिता में झारखंड की टीम 2050 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। वहीं, स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड, झारखंड की टीम 2047 अंकों के साथ दूसरे व 2035 अंकों के साथ सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड पुणे तृतीय स्थान पर रही। वहीं, लड़कियों की प्रतियोगिता में मणिपुर की टीम 2001 अंकों के साथ प्रथम, 1993 अंकों के साथ आसाम की टीम द्वितीय व 1975 अंकों के साथ झारखंड की लड़कियों ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में लड़कों की 20 मीटर भारतीय वर्ग के छत्तीसगढ़ के अवन कुमार ने स्वर्ण पदक, झारखंड के शिव कुमार ने रजत व स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड झारखंड के करण हांसड़ा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कियों की इसी स्पर्धा में पश्चिम बंगाल की अंकिता भक्त ने स्वर्ण पदक, आसाम की गोहेला बोरो ने रजत व मणिपुर की सानिया ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


रिकर्व वर्ग की 70 मीटर में स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड झारखंड के इंद्र चंद स्वामी ने स्वर्ण, सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड पुणे के अतुल वर्मा ने रजत पदक व विनोद स्वासी झारखंड ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 60 मीटर में  झारखंड के विनोद स्वासी ने स्वर्ण, सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड पुणे के अतुल वर्मा ने रजत पदक और झारखंड के कमल किशोर ने कांस्य पदक झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकर्व वर्ग की लड़कियों की 60 मीटर प्रतिस्पर्धा में पश्चिम बंगाल की रिमिल हेंबराम ने स्वर्ण, पंजाब की मधु वेदवान ने रजत व महाराष्ट्र की कोलते भाग्यश्री ने कांस्य पदक जीता। 50 मीटर प्रतिस्पर्धा में पंजाब की मधु वेदवान ने स्वर्ण, पश्चिम बंगाल की रिमिल हेंबराम ने रजत व उत्तरप्रदेश की ईषिता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed