{"_id":"821de05d8aefe3549d5a1df1b0c78ab9","slug":"narnol-student-died-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत
अमर उजाला,नारनौल
Updated Wed, 01 Jan 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नायन के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव नायन निवासी सुभाष का पुत्र राहुल (17) बुधवार सुबह 11 बजे कोचिंग के लिए अपने गांव से पैदल नांगल चौधरी आ रहा था।
अभी वह गांव के बस स्टैंड से महज आधा किमी नांगल चौधरी की तरफ पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग निकला।
दुर्घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़े देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राहुल कक्षा 11वीं में पढ़ता था। कोचिंग जाते समय ये हादसा हो गया।