फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Narendra Modi's rally will be eco-friendly: Manish Grover

नरेंद्र मोदी की रैली होगी इको फ्रेंडली : मनीष ग्रोवर

Tue, 14 Jul 2026 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 14 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's rally will be eco-friendly: Manish Grover
41-कार्यकर्ताओं की बैठक लेते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। स्रोत : पार्टी
रोहतक। जींद में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पूरी तरह इको फ्रेंडली होगी। भाजपा ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने सिंचाई विश्राम गृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेयर रामअवतार वाल्मीकि और कई पार्षद मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का हरियाणा दौरा प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। रैली में पेट्रोल-डीजल के बजाय सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग होगा। प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वे करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। मेयर ने बताया कि 17 जुलाई को रोहतक में भी प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम रहेगा। इसमें कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने का भी संकल्प लिया। बैठक में मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमित मग्गू और मनीष शर्मा भी उपस्थित थे। रॉकी सहगल, पार्षद कपिल नागपाल, सुरेश किराड़, डिंपल जैन और प्रवीण कौशिक भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

---------
जींद कार्यक्रम में अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान
कलानौर। भाजपा मंडल कलानौर की बैठक सोमवार को शिवालय मंदिर में हुई। मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक ने इसकी अध्यक्षता की। प्रदेश सचिव रेणु डाबला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कलानौर विधानसभा के कार्यकर्ता रोहतक स्थित धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। डाबला ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों के उपयोग की अपील की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed