फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Narcotics Control Bureau raid in Palwal, poppy seeds worth Rs 3 crore recovered

Rohtak News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का पलवल में छापा, तीन करोड़ का चूरापोस्त बरामद

Sat, 28 Oct 2023 04:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 04:20 AM IST
विज्ञापन
Narcotics Control Bureau raid in Palwal, poppy seeds worth Rs 3 crore recovered
रोहतक। नारकोक्टिस कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने पलवल में छापा मारकर एक ट्रक से 40 क्विंटल, 15 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर जिले हनुमान नगर निवासी जितेंद्र व दरी की ढाणी निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रोहतक के मुताबिक सूचना मिली कि भारी मात्रा में नशीला पदार्थ झारखंड से राजस्थान ले जाया जा रहा है। योजना के तहत टीम केएमपी पर पहुंची पलवल के पास टोल पर राजस्थान नंबर के एक ट्रक को रोका। ट्रक में 40 क्विंटल और 15 किलोग्राम चुरा पोस्त मिला, जो नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थ है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। ट्रक झारखंड के चतरा से चलकर राजस्थान के जोधपुर जा रहा था। रोहतक यूनिट के उप अधीक्षक सतेंद्र सिंह व निरीक्षक पवन कुमार का नशे के व्यापार रोकने में आम लोगों का सहयोग चाहिए। बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed