फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nagar Nigam Rohtak

खुराना से कुर्सी फिर दूर, वित्त कमेटी में शामिल होंगे तीनों मेयर, कंचन व सहरावत सदस्य के तौर पर

Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Rohtak
Nagar Nigam Rohtak
रोहतक। नगर निगम का सियासी माहौल फिर गरम है। मेयर मनमोहन गोयल के आवास पर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर ने दो साल से गठन का इंतजार कर रही कमेटियों को लेकर मंथन किया। साथ ही एक ड्राफ्ट तैयार किया गया, जिसे हाउस में पास कराने के लिए रखा जाएगा। पहले मेयर, फिर सीनियर डिप्टी मेयर के लिए दावा रखने वाली भाजपा की महिला पार्षद कंचन खुराना और कुर्सी के बीच दूरी बरकरार है।
विज्ञापन

नगर निगम एक्ट के तहत हाउस के अंदर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के अलावा चार कमेटियों का गठन करने का प्रावधान है। इसमें वित्त कमेटी, प्रॉपर्टी एवं विकास शुल्क, सीवरेज एवं पानी और बिल्डिंग एवं सड़क प्रबंधन कमेटी शामिल हैं। हर कमेटी का पार्षदों में से एक चेयरमैन व बाकी पार्षद सदस्य के तौर पर शामिल होते हैं। मेयर मनमोहन गोयल के आवास पर रविवार को सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल व डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने मेयर के साथ मिलकर कमेटियों के गठन पर मंथन किया। साथ ही एक ड्राफ्ट तैयार किया, जिसे मंजूरी के लिए फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में होने वाली मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन

वित्त कमेटी में 5 तो बाकी तीन में 6-6 पार्षद होंगे शामिल
नगर निगम हाउस में प्रस्ताव पास हुआ तो चारों कमेटियां फाइनल हो जाएंगी। फिलहाल रविवार को मेयर के आवास पर तीनों मेयर ने जो प्रारूप तैयार किया है, उसमें सबसे अहम वित्त कमेटी में मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार, वार्ड 13 की महिला पार्षद कंचन खुराना व वार्ड 1 से पार्षद कृष्ण सहरावत सदस्य के तौर पर होंगे। जबकि प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी कमेटी के चेयरमैन वार्ड नंबर 4 से पार्षद धर्मेंद्र गुलिया, बिल्डिंग एवं सड़क से जुड़ी कमेटी की चेयरमैन वार्ड 20 से महिला पार्षद पूनम किलोई और स्वच्छता एवं सीवरेज से जुड़ी कमेटी की अध्यक्षता वार्ड 6 से पार्षद सुरेश किराड़ को दी जाएगी। वित्त कमेटी में मेयर सहित पांच सदस्य होंगे, जबकि बाकी तीन में 6-6 पार्षदों को शामिल किया जाएगा। इसमें कांग्रेसी पार्षद कदम सिंह अहलावत व गुलशन ईशपुनियानी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास पर सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल व डिप्टी मेयर अनिल कुमार आए थे। हमने हाउस की चारों कमेटियों के गठन पर विचार कर अभी प्रारूप बनाया है। इस बारे में हाउस ही फाइनल फैसला लेगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
मेयर के आवास पर चारों कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। वित्त कमेटी के चेयरमैन मेयर मनमोहन गोयल होंगे, जबकि मुझे वाइस चेयरमैन बनाने पर चर्चा हुई। डिप्टी मेयर अनिल कुमार, महिला पार्षद कंचन खुराना व कृष्ण सहरावत भी कमेटी में शामिल रहेंगे। 18 फरवरी को सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद हाउस की मीटिंग होगी।
-राजकमल सहगल, सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद, वार्ड नंबर 17
हाउस में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के अलावा 20 पार्षद और हैं। इसमें कांग्रेसी पार्षद भी हैं। सभी पार्षदों को चारों कमेटियों में जगह दी जाएगी। नगर निगम हाउस की मीटिंग में इसका गठन किया जाएगा। हाउस जो फैसला लेगा वह मंजूर होगा। अभी केवल तीनों मेयर ने प्रारूप तैयार किया है।

- अनिल कुमार, डिप्टी मेयर एवं पार्षद, वार्ड नंबर 21
दो साल बाद भी कमेटियों का गठन नहीं हुआ है। अब पता चला है कि मेयर के आवास पर तीनों मेयर ने कमेटियों के गठन को लेकर मंथन किया। वार्ड 13 की महिला पार्षद कंचन खुराना को वित्त कमेटी में शामिल करने की बात सामने आई है। कमेटी में शामिल होने या न होने का निर्णय हाउस की मीटिंग में लिया जाएगा।
- अशोक खुराना, पार्षद पति महिला पार्षद, वार्ड नंबर 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed