फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   nagar nigam, joining, inquiry, worker, suspend, terminate, haryana, rohtak

कांग्रेस कार्यकाल में निगम में भर्ती हुए कर्मचारियों पर गिरने लगी गाज

Fri, 04 Nov 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 04 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam, joining, inquiry, worker, suspend, terminate, haryana, rohtak
ज्वाइंट कमिश्नर ने दो अकाउंटेंट व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को हटाने का नोटिस जारी किया - फोटो : demo pic
नगर निगम में आउट सोर्सिंग पर होने वाली भर्तियों पर पहले ही सवाल उठते रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस कार्यकाल में भर्ती हुए कर्मचारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। कांग्रेस के समय में भर्ती हुए चार कर्मियों को निकालने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि नगर निगम में पहले ही कर्मियों की काफी कमी चल रही है और अब इनको निकालने की तैयारी कर दी गई है। इससे पहले भी आउट सोर्सिंग पर लगे पांच अधिकारियों व कर्मियों को हटा दिया गया था।
विज्ञापन


नगर निगम में काफी समय से कर्मियों की कमी चल रही है। जिससे वहां का काम भी प्रभावित होता है। इस कारण ही कुछ कर्मी आउट सोर्सिंग पर रखे हुए हैं। इनमें कुछ कांग्रेस के कार्यकाल में रखे गए थे तो उसके बाद अफसरों ने आउट सोर्सिंग पर अपने चहेतों को भर्ती कराया था। वहीं, अब कांग्रेस के कार्यकाल में भर्ती हुए आउट सोर्स कर्मियों पर गाज गिरानी शुरू कर दी गई है। क्योंकि उनकी जगह दूसरे कर्मियों को भर्ती करने की बात कही जा रही है। इसके लिए ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद मल्हाण की ओर से अकाउंटेंट प्रीति, मीना के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मी तसवीर, धनपति को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। जबकि इससे पहले जेडटीओ आरएन शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े आरपी गर्ग, सीएसआई त्रिलोक कोचर, अकाउंटेंट राममेहर, सतपाल सैनी को हटा दिया गया था। हालांकि इन सभी को उम्र ज्यादा होने के कारण हटाने की बात कही गई थी। जिस तरह से कर्मियों को हटाया जा रहा है, उससे सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि कर्मियों की कमी होने के बावजूद इस तरह से उनको हटाया जा रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि जिनको हटाया जा रहा है, उनकी शिकायत मिली थी और इस कारण ही उनको हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मनमानी नहीं होने दी जाएगी

जिस किसी भी कर्मी को हटाया जा रहा है, वह हमारे पास आते हैं और उनको बिना किसी कारण के कारण हटाया जा रहा है तो उसका विरोध किया जाएगा। क्योंकि इस तरह से अधिकारियों की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। लेकिन इसके लिए कर्मचारी पहले आकर हमारे पास पूरा मामला बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू डाबला, मेयर, नगर निगम, रोहतक।

कर्मियों की मिल चुकी है कई बार शिकायत

जिन कर्मियों को हटाने के लिए कहा गया है, उनकी कई बार शिकायत मिल चुकी हैं। उनको हटाकर जल्द ही दूसरे कर्मी भर्ती कर लिए जाएंगे। जिससे नगर निगम का काम बेहतर तरीके से कराया जा सके।
अरविंद मल्हाण, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed