फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nagar Nigam Encrochment railway road

रेलवे रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को निगम की चेतावनी, आज काटे जाएंगे चालान

Sat, 30 Nov 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Encrochment railway road
रेलवे रोड पर नगर निगम के अधिकारीयों को आता देख दुकान के बाहर सडक पर रखे सामान को अंदर ले जाते दुकान
रोहतक। शहर के रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को व्यापारी नेताओं को साथ लेकर बाजार में चेतावनी अभियान चलाया। लाउड स्पीकर से चेतावनी दी कि अगर किसी दुकानदार ने फुटपाथ से आगे सामान रखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को अतिक्रमण मिलते ही मौके पर ही चालान काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से शहर में बाजारों के अंदर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। यहां तक निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा तक फील्ड में उतर चुके हैं, लेकिन भिवानी स्टैंड पर प्रधान गौरव से हुए विवाद के बाद मामला बिगड़ गया था। इसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान एलओ आनंद मित्तल को सौंपी गई। एलओ मित्तल ने अतिक्रमण हटाने की योजना में बदलाव किया। पहले बाजारों के प्रधानों के साथ मीटिंग की। उनको साथ लेकर बाजारों में दुकानदारों को चेतावनी देने का निर्णय लिया। किला रोड, प्रताप चौक व झज्जर रोड के बाद शुक्रवार को रेलवे रोड के दुकानदारों को चेतावनी दी गई। तय किया गया कि दुकानों के आगे जो फुटपाथ है, उसकी दूरी 3 फीट के करीब है। उससे आगे अगर सामान रखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

निगम की टीम को देखते ही दुकानदारों में मची भगदड़
शुक्रवार सुबह जैसे ही निगम की टीम व्यापारी नेता हेमंत बख्शी, चरणजीत बब्बर व अन्य व्यापारियों के साथ बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया, जिन्होंने दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर सामान रखा हुआ था। हालांकि निगम की टीम ने केवल चेतावनी दी कि सामान फुटपाथ से बाहर न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी बोले, पार्किंग भी उपलब्ध करवाओ
रेलवे रोड पर जब निगम की टीम दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दे रही थी, उस समय कई दुकानदारों ने एलओ से पूछ लिया कि, पार्किंग की सुविधा कब देंगे। क्योंकि कई बार दुकान के आगे ग्राहक वाहन खड़े करके चले जाते हैं। जब हटाने की बोलते हैं तो झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।
दुकानदारों को चेतावनी
रेलवे रोड पर शुक्रवार को दुकानदारों को व्यापारी नेताओं की मौजूदगी में चेतावनी दी गई कि वे अतिक्रमण न करें। शनिवार को अगर अतिक्रमण किया गया तो निगम की टीम चालान काटेगी। जरूरत पड़ने पर सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।

-आनंद मित्तल, एलओ नगर निगम
निगम पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाए
दुकानदार अतिक्रमण न करने के लिए तैयार हैं, लेकिन निगम को पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए। रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन व शौरी मार्केट में कहीं भी पार्किंग नहीं है। पुराने सिटी थाने की जगह में जो पार्किंग बनाई जा रही है, उसमें मौजूदा प्लान के तहत कॉमर्शियल शॉप ज्यादा बन रही हैं। उनकी मांग है कि पुराने सिटी की जमीन में पांच मंजिला पार्किंग स्थल बनाया जाए।
-हेमंत बख्शी, व्यापारी नेता रेलवे रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed