{"_id":"63befa95cb59f45eac58b9f0","slug":"nagaland-s-first-innings-was-reduced-to-88-runs-haryana-scored-56-runs-losing-2-wickets-rohtakcity-news-rtk6690595188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नगालैंड की पहली पारी 88 रन पर सिमटी, हरियाणा ने 2 विकेट खोकर बनाए 56 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नगालैंड की पहली पारी 88 रन पर सिमटी, हरियाणा ने 2 विकेट खोकर बनाए 56 रन
विज्ञापन
रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट मैदान में हरियाणा और नगालैंड के बीच खेले गए रणजी मैच ?
लाहली स्टेडियम में एलीट ग्रुप वन के रणजी मैच के दूसरे दिन भी धुंध व नमी के चलते खेल दोपहर डेढ़ बजे के बाद शुरू हुआ। इसके लिए कर्मचारियों को पिच से नमी सोखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगालैंड की टीम ने पांच विकेट पर 83 रन से आगे खेलना शुरू किया। नगालैंड के पांच और विकेट महज पांच रन के स्कोर पर गिर गए।
नगालैंड की टीम बुधवार दोपहर शुरू हुए मैच में ज्यादा देर हरियाणावी गेंदबाजों के समक्ष टिक नहीं पाई। पूरी टीम 88 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से सबसे अधिक 32 रन एस मुंढे ने बनाए। नगाहो चिशि, ख्रीविटसो केंस सबसे कम शून्य के स्कोर पर आउट हुए। इमलीवति लेटुर, आकाश सिंह व चोपीस होपोंगकू एक-एक रन बना पाए। हरियाणा के गेंदबाजों में अमित राणा किफायती रहे। इन्होंने 7.1 ओवर में 15 रन देकर सबसे अधिक पांच विकेट झटके। गेंदबाज हर्षल पटेल ने 11 ओवर में दो विकेट, निशांत सिंधू ने 14 ओवर में दो विकेट झटके।
हरियाणा की टीम दोपहर बाद बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। ओपनर जोड़ी 48 रन ही बना पाई। मैच के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला विकेट चैतन्य बिश्नोई का गिरा। इसके बाद 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर अंकित कुमार के रूप में 56 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। शाम को खेल समाप्त होने तक हरियाणा दो विकेट खोकर 56 रन बना चुका था। चैतन्य बिश्नाई ने 15 और अंकित कुमार ने तीन रन बनाए। युवराज सिंह 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। नगालैंड के गेंदबाज ख्रीविस्टो केंस 2.5 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटक चुके हैं। वीरवार को मैच के तीसरे दिन हरियाणा की टीम बढ़त के साथ बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए मैदान में उतरेगी।