फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NA

Rohtak News: क्लर्क लगवाने का झांसा देकर ऐंठे दो लाख रुपये

Fri, 03 Feb 2023 09:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
NA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। रेलवे या एसबीआई में क्लर्क लगवाने के नाम पर गोहाना उपमंडल के गांव गामड़ी के युवक से दूसरे युवक ने 2 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि अब पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में गोहाना के सदर थाने के माध्यम भेजी गई शिकायत पर पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया है।

गोहाना के गामड़ी गांव निवासी सुमित ने पुलिक को दी शिकायत में बताया कि वह भैंणीचंद्रपाल निवासी संदीप सिवाच को पहले से जानता है। संदीप ने उसे रेलवे या एसबीआई में एक माह के अंदर क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए दो लाख रुपये ले लिए। साथ ही कहा कि अगर एक माह में नौकरी नहीं मिली तो पैसे वापस कर देगा। उसने यह राशि अपने मित्र के सामने दे दी। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने पैसे मांगे। पहले तो आरोपी ने उसे एक चेक दिया, लेकिन उस पर सही हस्ताक्षर न होने के कारण पैसे नहीं निकल सके। उसने दोबारा संपर्क किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बोला, मेरे पास आपके लिए कोई पैसा नहीं है, आप जो भी करना चाहते हो करो। इतना ही नहीं उसने कहा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो मैं तुम्हें जेल भेज दूंगा और झूठी शिकायत देकर हवालात की हवा खिला दूंगा। पीड़ित का आरोप है कि इसके साथ-साथ आरोपी धमकी देता है कि तुझे पैसे देने से अच्छा किसी को पैसे दे के मरवा दूंगा। तेरे से जो होता है वो कर ले। न तो मुख्य पुलिस स्टेशन आऊं और न मैं पैसे दूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed