{"_id":"63db376b6d666359b5608aa8","slug":"na-rohtak-news-c-17-1-54662-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरपंचों के धरने से प्रभावित रहा बीडीपीओ कार्यालय में काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरपंचों के धरने से प्रभावित रहा बीडीपीओ कार्यालय में काम
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
70---बीडीपीओं कार्यालय पर ताला लगा कर धरना देते सरपंच। अमर उजाला
Link Copied
रोहतक। ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सरपंचों ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय का कामकाज प्रभावित रखा। सरपंचों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अजय देशवाल ने बताया कि सरपंच गांव के विकास को लेकर धरने पर बैठे हैं, न कि पैसा कमाने के लिए। ई-टेंडरिंग से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। ठेकेदार अपना काम करके चला जाएगा, जबकि ग्रामीण सरपंचों को ही पकड़ेंगे। सरपंच चोर नहीं हैं। सरकार सरपंचों पर विश्वास करे और उनकी शक्तियों को बहाल करे। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को नरवाना में मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन की तरफ से तैयारी पूरी है। जिले के पांचों ब्लॉक में बीडीपीओ कार्यालय पर धरना चल रहा है। जब तक सरपंचों के अधिकारों को बहाल नहीं किया जाता, ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल को वापस नहीं लिया जाता तब तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।