फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NA

Rohtak News: पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदारों को दुकान मिलने का इंतजार

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी में नगर निगम की तरफ से 108 दुकानें तैयार करवाकर दुकानदारों को देनी है, लेकिन अभी तक निगम की तरफ से मात्र 10 दुकानें ही तैयार करवाकर दुकानदारों को दी गई है। जबकि 22 दुकानें तैयार है लेकिन पिछले डेढ़ माह से शटर व फर्श न होने के कारण अधूरी पड़ी हुई है। दुकान न मिलने के कारण दुकानदार भी चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी में नगर निगम की तरफ से पुरानी दुकानों को तोड़कर 108 दुकानें बनाई जा रही है जिसमें से अभी तक मात्र 10 दुकानें ही तैयार करवाकर दुकानदारों को दी गई है। जबकि 22 दुकानों पर पलस्तर किया गया है लेकिन फर्श व शटर न होने के कारण अधूरी पड़ी हुई है। पिछले डेढ़ माह से दुकानदार दुकान मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन ठेकेदार के ढीले रवैये के कारण दुकान तैयार नहीं हो पाई। साथ ही दुकानों के पीछे करीब 50 दुकानें और बन चुकी है लेकिन उनका अभी प्लस्तर नहीं किया गया, क्योंकि उनके आगे दुकानें चल रही है। पहले उन दुकानों को तोड़ा जाएगा, जिसके बाद ही दुकानों पर प्लस्तर किया जा सकता है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से दुकान बनकर तैयार है लेकिन फर्श व शटर नहीं लगाया जा रहा। ठेकेदार को कई बार फोन कर चुके हैं लेकिन हर बार ठेकेदार दो-चार दिन का नाम लेता है। ऐसा करके डेढ़ माह निकल चुका है और अभी भी दुकान नहीं मिली है। रोड पर रेहड़ी लगाकर समान बेचने पर विवश हैं। नगर निगम प्रशासन जल्द से जल्द उन्हें दुकान दें, ताकि वह अपना काम ठीक से कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय नागपाल, दुकानदार

ठेकेदार दुकान तैयार करने में ढिलाई बरत रहा है। डेढ़ महीने पहले 22 दुकान बनाकर तैयार कर दी गई थी, लेकिन फर्श नहीं डलवाया। शटर भी नहीं लगवाया, जिसके कारण अभी तक दुकानें नहीं मिली है। ठेकेदार ने आगे की मात्र 10 दुकान ही बनाकर दी है, जबकि पीछे दुकानदार दुकान न मिलने के कारण परेशान है। रोजी रोटी के लिए बाहर रेहड़ी लगा रहे है। उन्हें जल्द से जल्द दुकान मिलनी चाहिए।
- अनिल, दुकानदार

सब्जी मंडी की अभी तक 42 दुकान तोड़ी गई है जिनका मलबा उठवाया जा रहा है। पीछे की दुकान जब तैयार हो जाएंगी तो आगे की 10 दुकानों को तोड़ा जाएगा। आज 10 दुकानों को तोड़ा है जिनका मलबा हटाया जा रहा है। तैयार 22 दुकानें एक सप्ताह में तैयार कर दुकानदारों को दे दी जाएंगी।

- सुभाष, ठेकेदार

सब्जी मंडी की 108 दुकानों में से 10 दुकान दुकानदारों को मिल चुकी है। जबकि 22 दुकान एक सप्ताह में तैयार करवाकर दुकानदारों को मिल जाएंगी। अन्य दुकानों का काम भी चल रहा है। उम्मीद है दो-तीन महीने में कुछ और दुकानें तैयार करवाकर दुकानदारों को मिल जाएंगी।
- राजेश लूंबा, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed