फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Muskan received a grand welcome upon returning after winning gold in Thailand.

Rohtak News: थाईलैंड में गोल्ड जीतकर लौटी मुस्कान का हुआ भव्य स्वागत

Wed, 08 Jul 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Muskan received a grand welcome upon returning after winning gold in Thailand.
02-रोहतक के सत्यवान अखाड़ा में जूनियर ए​​शियन चैंपियन​​​शिप में जीत हासिल करने के बाद मुस्कान क - फोटो : Archive
रोहतक। थाईलैंड में आयोजित अंडर 20 जूनियर एशियन चैंपियनशिप में 53 किलो भार वर्ग में गांव ढराना की अर्जुन अवार्डी मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 1 से 4 जुलाई तक आयोजित हुई थी। मुस्कान जिले के अर्जुन अवार्डी सत्यवान अखाड़े में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने के बाद अखाड़े में पहुंचने पर मुस्कान का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में अर्जुन अवार्डी सत्यवान, पद्म श्री सम्मानित साक्षी मलिक, अर्जुन अवार्डी सत्यव्रत, रवि कुमार कोच, अंकित कोच, सोमवीर पहलवान भारत केसरी, काला पहलवान, विनोद फौजी, रामवीर फौजी जस्सू पहलवान पूर्व सरपंच सिंगवा, हरी ओम पहलवान, कुलदीप नंबरदार और नीरज हुड्डा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अन्य उपलब्धियां और सम्मान
मुस्कान ने हाल ही में वियतनाम में आयोजित अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप के 53 किलो भार वर्ग में भी भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। उन्होंने अंडर 20 राष्ट्रीय प्रतियोगिता बिलाई (छत्तीसगढ़) में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। मुस्कान ने 50 किलो भार वर्ग में क्रोएशिया और अल्बानिया में सीनियर रैंकिंग में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहते हुए देश को दो कांस्य पदक भी दिलाए हैं। उन्होंने अब तक दस राष्ट्रीय स्तर पर 10 गोल्ड और ग्यारह अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed