फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Muskan first and Nikita second in long jump

Rohtak News: लॉन्ग जंप में मुस्कान प्रथम व निकिता द्वितीय

Tue, 12 Aug 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Muskan first and Nikita second in long jump
फोटो : 22खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित की गईं जहां विभिन्न आयु वर्गों की दौड़, कूद और थ्रो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंडर-11 व अंडर-14 की दौड़ स्पर्धाओं में बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

लॉन्ग जंप में मुस्कान ने पहला व निकिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 60 फीट दौड़ में पायल प्रथम और मीनू तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में भी पायल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

100 नीटर दौड़ में आरती ने पहला व रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में निकिता प्रथम और तान्वी द्वितीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर में रखी प्रथम और शिवांगी पटेल दूसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में फिर से राखी ने प्रथम और मीनाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में सीमा ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि सिमरन यादव दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-19 वर्ग की ट्रिपल जंप में अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में इशिका ने पहला और पलक यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में रिया प्रथम और अंजलि द्वितीय स्थान पर रहीं।
---------
अंडर-11 में खिलाड़ियों का रहा बेहतर प्रदर्शन
अंडर-11 वर्ग की शॉर्ट फुट प्रतियोगिता में सोई ने पहला और कृषिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, हिमांशी द्वितीय रहीं। 200 मीटर में भी साक्षी ने प्रथम और ध्रुव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में मानवी ने प्रथम और ललित ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, 600 मीटर दौड़ में वंशिका ने पहला और गरिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

---------
वर्जन :
शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल समाप्त होने के तुरंत बाद सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। -भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed