फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Muskaan became the best female boxer, Sneh won silver

Rohtak News: बेस्ट फीमेल बाॅक्सर बनीं मुस्कान, स्नेह ने जीता रजत

Fri, 10 May 2024 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Muskaan became the best female boxer, Sneh won silver
राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में यूथ एशियन चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटीं बॉक्सिंग खिलाड़ियो
रोहतक। खेल विभाग की राजीव गांधी खेल परिसर में चल रही बाॅक्सिंग अकादमी की तीन बेटियों ने कजाकिस्तान के अस्ताना में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने पंच का दम दिखाकर मुस्कान बेस्ट फीमेल बाॅक्सर अवाॅर्ड हासिल करने में सफल रही। 75 किलोग्राम भार में मुस्कान ने स्वर्ण पदक और स्नेह ने 70 किलोग्राम भार में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

घर लौटी इन तीनों बेटियों का वीरवार शाम स्टेडियम पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
कोच नवीन खोखर ने बताया कि कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अकादमी की तीन खिलाड़यों ने हिस्सा लिया। इन तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनकी जीत से अन्य खिलाड़ियों में भी जोश बढ़ा है। अकादमी से खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 75 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीता है। अंडर-22 वर्ग के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के साथ बेस्ट फीमेल बॉक्सर अवाॅर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले दो बार यूथ एशियन चैंपियन, वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में कांस्य पदक व तीन बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान, शीतल नगर।

यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 70 किलोग्राम भार में रजत पदक प्राप्त किया है। अकादमी का नाम रोशन करने पर साथियों ने जरेरदार स्वागत किया। यह यादगार पल रहेगा। यह मेरा पहला सीनियर टूर्नामेंट था। इस से पहले सीनियर नेशनल में प्रतिभागी और आरईसी नेशनल में स्वर्ण पदक जीता है।
स्नेह, सेक्टर तीन, रोहतक।


यूथ एशियन चैंपियनशिप के 60 किलोग्राम भार में हिस्सा लेने का अवसर मिला। यहां शानदार प्रदर्शन किया। पदक नहीं मिल पाया, लेकिन सीखने को काफी मिला। इससे पहले यूथ एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, इंटरनेश्नल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक और दो बार नेशनल चैंपियन बनकर अपने देश और परिवार का नाम रोशन कर चुकी हूं।

प्रियंका, बधानी, झज्जर।


किसी अकादमी से तीन खिलाड़ी यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलने गई। हरियाणा में ऐसा पहली बार हुआ है। इन बेटियों के शानदार प्रर्दशन से देश के साथ अकादमी का भी नाम रोशन हुआ है। बच्चे लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे है। इस प्रदर्शन का श्रेय अपने गुरु रविंद्र राणा को देता हूं। इन्ही के आशीर्वाद से यह सफलता मिली है।
नवीन खोखर, कोच, बॉक्सिंग अकादमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed