फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of kabadi In Sonipat Of Haryana

कबाड़ी को मेहनताना मांगना पड़ा भारी, पिटाई के बाद घोंपा चाकू, अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 29 Oct 2019 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
murder of kabadi In Sonipat Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेरसा गांव के पास स्थित झुग्गी में मेहनताना मांगने पर धनतेरस के दिन कबाड़ी पर पिटाई के बाद चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बिहार के पटना और हाल में सेरसा स्थित झुग्गी में रहने वाला बिरोज (22) कुछ महीने पहले मजदूरी के लिए यहां आया था। उसे काम नहीं मिला तो उसने कबाड़ी का काम शुरू कर दिया। वह बिहार के ही रहने वाले मोहन, रोशन, भाशू के पास काम करने लगा। उसने धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए मेहनताना मांगा। उस समय वहां बिहार के ही रहने वाले दशरथ, सुधीर भी मौजूद थे।

विज्ञापन

बिरोज को मेहनताना देने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। वह बचने के लिए भागने लगा तो उसे दोबारा पकड़कर लाने के बाद पिटाई की गई। जिसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया और इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

घायल बिरोज को लोगों ने नरेला के राजा हरीशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिटाई के बाद चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेम, एसआई कुंडली थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed