{"_id":"5eaf11e38ebc3e903f6c2c8d","slug":"murder-of-a-sleeping-mother-and-father-in-a-dispute-over-money-threw-dead-bodies-on-tractor-trolley-three-kilometers-away-from-home-rohtak-news-rtk553476712","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में सो रहे मां - पिता की हत्या कर ट्रैक्टर - ट्राली पर डाल शवों को घर से तीन किलोमीटर दूर लावारिस फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के विवाद में सो रहे मां - पिता की हत्या कर ट्रैक्टर - ट्राली पर डाल शवों को घर से तीन किलोमीटर दूर लावारिस फेंका
विज्ञापन
गांव पाकस्मा गांव में एक बेटे ने गेहूं बेचने के दौरान रुपयों के विवाद में शनिवार रात अपने पिता व मां के सिर में लोहे की पाइप से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शवों को ट्रैक्टर - ट्राली में डालकर करीब तीन किलोमीटर दूर गांव नौनंद गांव स्थित श्मशान गृह के पास लावारिस फेंक दिया। रविवार सुबह वारदात की सूचना पाकर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इस दौरान डीएसपी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांपला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव हुमायुंपुर निवासी राममेहर ने बताया कि उसकी बहन सुमित्रा की शादी पाकस्मा निवासी ब्रह्मजीत के साथ हुई थी। सुमित्रा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दीपक नेवी में तैनात है, जबकि छोटा बेटा पवन पिता के साथ खेतीबाड़ी करता है। 2 मई को पिता ब्रह्मजीत अपने 26 वर्षीय बेटे पवन के साथ खरखौदा मंडी मे गेहूं बेचने गए थे। जहां पर पिता व बेटे के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई। पवन ने अपने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार को उसे जीजा ब्रह्मजीत और बहन सुमित्रा की हत्या की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचा तो उसके जीजा का शव बहन के शव से करीब 60 फीट दूर पड़ा था। उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी। घर जाने के बाद देखा कि चारपाइयों और फर्श पर खून के निशान थे, जिन्हे पानी से साफ करने की कोशिश की गई थी। राममेहर ने बताया कि जिस मकान में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है, उसी मकान के एक कमरे में आरोपी के बीमार दादा व दादी भी रहते हैं, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। जानकारी के अनुसार गांव के मौजिज लोगों के सामने आरोपी ने बताया कि अपना जुर्म कुबूल किया है। उसने दोनों के सिर में लोहे की पाइप मारकर कर हत्या की है। इसके बाद टैक्टर - ट्राली में डालकर घर से तीन किलोमीटर दूर जाकर शवों को फेंक आया।
आरोपी पवन को सोमवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसने रुपयों के विवाद में शनिवार रात करीब 12 बजे सो रहे मां - पिता के सिर पर पौना इंच मोटा पाइप से वार कर हत्या की व शवों को दूर फेंका था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
- कुलबीर सिंह, सांपला थाना प्रभारी।