फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation will carry out development work worth Rs 1.78 crore in former Chief Minister's ward

Rohtak News: पूर्व मुख्यमंत्री के वार्ड में 1.78 करोड़ के विकास कार्य कराएगा नगर निगम

Fri, 17 Jan 2025 04:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 04:22 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will carry out development work worth Rs 1.78 crore in former Chief Minister's ward
16सीटीके 01 : कैलाश कॉलोनी में पार्क के साथ लगने वाली गली का निर्माण कार्य शुरू करते पूर्व पार्
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह के नए वार्ड नंबर 14 में नगर निगम की ओर से 1.78 करोड़ के विकास कार्य कराएगा। वीरवार को विकास कार्यों को श्रीगणेश किया गया। पूरे वार्ड की 13 गलियों के नए सिरे से निर्माण के साथ गड्ढे भी भरे जाएंगे। इसके लिए कैलाश पार्क के साथ लगने वाली गली का हनुमान मंदिर सभा के प्रधान अशोक हुंडियां ने नारियल फोड़ा।
विज्ञापन

जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार भेदभाव करती है। जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक दिन पहले पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा के अनावरण के समय मंच से घोषणा की थी कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में बराबर विकास कार्य करवा रही है। इसी सियासी बयानबाजी के बीच नगर निगम नए वार्ड नंबर 14 में विकास कार्य शुरू किए गए। यह क्षेत्र पहले वार्ड नंबर 13 में आता है।
विज्ञापन

इस मौके पर इस वार्ड की पूर्व पार्षद कंचन खुराना के पति एवं पूर्व पार्षद अशोक खुराना, अवसर पर पूर्व पार्षद अमर अरोड़ा, सुभाष मल्होत्रा, नरेंद्र नरवाल, गुलशन बहल, प्रवीण चुघ, सुरेंद्र भुटानी, नरेश डांग सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
वार्ड नंबर 13 पुराना वार्ड

कार्य राशि (लाखाें में)
कैलाश कॉलोनी पार्क व सार्वजनिक शौचालय सुंदरीकरण 17.27

- झंग कॉलोनी का विजय पार्क, वर्धमान पार्क व एकता पार्क सुंदरीकरण 38.77

- चांद नगर में पाहवा के घर से लेकर चिटकारा के घर तक सीसी गली निर्माण 7.74

- मॉडल टाउन कम्युनिटी सेंटर के पास सीसी गली का निर्माण 11.98

- माडल टाउन में एडवोकेट राजेश जैन के मकान से नरवाल भवन तक 9.40

- वार्ड में अलग-अलग गलियों की मरम्मत का कार्य 17.81

- विकास नगर में डीएसपी अहलावत डीएसपी के पास से क्वीन ब्यूटीक तक गली 4.57

- माॅडल टाउन में गोगिया के मकान से सपड़ा के मकान तक सीसी सड़क निर्माण 15.63

- माॅडल टाउन में गुप्ता प्रॉपर्टी से नवासा भवन तक 8.33

- रवि चावला के मकान से डॉक्टर मारिया के मकान तक 11.84

- सीआर पोलटेक्निक के सामने सड़क मरम्मत कार्य 43.25

- सुभाष नगर में गिरोत्रा मेकअप स्टूडियो से सुभाष पार्क तक गली निर्माण 31.51
---
भाजपा विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करती। वार्ड नंबर 13 का ज्यादातर क्षेत्र वार्ड 14 में आ गया है। इसी वार्ड में डी पार्क आता है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आवास है। ज्यादातर काम शुरू हो गए हैं। केवल दो कार्यों के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

अशोक खुराना, पूर्व पार्षद नगर निगम
...
पूरे शहर में बिना किसी भेदभाव के निगम विकास कार्य करवा हो रहे हैं। पुराने वार्ड नंबर 13 ही नहीं, दूसरे वार्डों में भी जल्द काम शुरू होंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed