फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal corporation launched campaign against encroachment

Rohtak News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान

Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation launched campaign against encroachment
रोहतक। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। उन्होंने आईडीसी चौक, हिसार रोड, कैनाल रेस्ट हाऊस, दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटाते हुए सामान को जब्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए नगर निगम अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम टीम ने बुधवार के अतिक्रमण निरीक्षक गुरदेव सिंह की निगरानी में अभियान चलाया। उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाते हुये सामान को जब्त किया। गुरदेव सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर कुछ लोगों ने स्थाई कब्जा कर रखा है। ऐसे लोगों को पहले नोटिस दिये गए थे, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसी पर कार्रवाई करते हुए निगम टीम ने पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण को हटाने का काम किया। उन्होंने अभियान के दौरान मुख्य मार्गों से झोपड़ियां, ढाबे व रेहड़ी को हटवाया। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नगर निगम की तरफ से भविष्य में भी अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इसलिए जिस भी व्यक्ति की तरफ से किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किया गया है तो उसे तुरंत हटा ले अन्यथा नगर निगम उसे हटाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed