{"_id":"572521e44f1c1b3969a92903","slug":"mp-dipendra-considered-differences-in-congress-rohtak-congress-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद दीपेंद्र ने माना, कांग्रेस में मतभेद हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद दीपेंद्र ने माना, कांग्रेस में मतभेद हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 01 May 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले में 50 दिनों में 10 हत्याओं को लेकर रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को निशाने पर लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं हजकां के कांग्रेस में विलय होने पर कुलदीप बिश्नोई से मतभेद के बारे में कहा कि छोटे परिवार में भी मतभेद होते है। जबकि कांग्रेस तो बहुत बड़ा परिवार है। यहां कुछ मतभेद बेशक हैं लेकिन, मनभेद नहीं है। कुछ लोग तो कांग्रेस में हैं जबकि कुछ लोगों में ही कांग्रेस है। दरअसल सांसद दीपेंद्र हुड्डा व्यापारी कांग्रेस नेता अशोक काका और बैंसी सरपंच के भाई की हत्या पर उनके घर जाकर शोक जताया।
शनिवार दोपहर को सांसद दीपेंद्र सबसे पहले बैंसी गांव पहुंचे। उन्होंने बैंसी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण छाबड़ा के भाई अमरनाथ छाबड़ा की हत्या पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। मामले में बैंसी के ग्रामीणों ने सरपंच के भाई हत्याकांड में एसआईटी से गठित करने की मांग की है। इसी तरह काका हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील को भी पकड़ने की मांग की। ताकि जल्द से जल्द खुलासा हो सके। साथ ही लगातार शहर के व्यापारियों को मिल रही धमकियों पर भी चिंता जताई। वहीं सांसद ने ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार होगा कि बदमाश बैखोफ होकर घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर रहे हैं। साथ ही सांसद ने कुलदीप विश्नोई की कांग्रेस में वापसी पर कहा कि पार्टी में आना-जाना लगा रहता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से केबिनेट मंत्री का दर्जा वापस लेने के मामले में कहा कि यह बड़ा मुद्दा नहीं है। प्रदेश सरकार ध्यान भटकाने के लिए सारे काम कर रही है। उनके साथ मौजूद पूर्व विधायक बीबी बतरा ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के लगातार बढ़ते ग्राफ ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। इसी तरह कलानौर विधायिका शकुंतला खटक ने भी भाजपा प्रदेश सरकार पर आरोप जड़े।